Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 114वां दिन, कुरूक्षेत्र में आज प्रवेश करेगी यात्रा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 114वां दिन है। यात्रा 10 राज्यों के 49 जिलों से गुजरते हुए अबतक करीब 3,200 किमी से दूरी तय कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा अब अपने दूसरे चरण में है। एकबार फिर से हरियाणा में हैं। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रही है।
राहुल गांधी ने आज सुबह छह बजे हरियाणा के पानीपत से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। आज यात्रा करनाल जिले से निकलकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई। डोडवा-तरावड़ी क्रॉसिंग से धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र में प्रवेश करेगी। आज दिन में राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करेंगे। वहीं शाम को कुरुक्षेत्र के पवित्र तीर्थ स्थल ब्रह्म सरोवर पर आरती में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी की प्रेस कॉफ्रेंस दोपहर करीब 1 बजे कुरुक्षेत्र के पास होगी तो शाम को करीब 7 बजे राहुल ब्रह्म सरोवर की आरती में शामिल होंगे। आज भारत जोड़ो यात्रा कुरुक्षेत्र में ही रात्रि विश्राम भी करेगी।
https://twitter.com/INCIndia/status/1611889683558182912?s=20&t=bFJzn5mf92nRqyg8u-2Rbw
आपको बात दें कि हरियाणा में यह यात्रा 6 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगी। राहुल गांधी जहां आज पानीपत में एक सभा को संबोधित करेंगे वहीं 8 और 9 जनवरी को राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। वहीं इसके बाद 11 जनवरी को ये यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।
https://twitter.com/INCIndia/status/1611883004837634049?s=20&t=bFJzn5mf92nRqyg8u-2Rbw
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि Rahul Gandhi की अगुवाई में कांग्रेस की इस में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस पदयात्रा को लेकर राहुल गांधी का कहना है कि यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जो चीजें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गाड़ी में यात्रा करते समय नहीं समझी जा सकतीं। किसानों से हाथ मिलाने के बाद ही कोई समझ पाता है कि वे क्या कर रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर से नहीं सीखा जा सकता है।
राहुल गांधी ने Bharat Jodo Yatra को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 10 राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र और हरियाणा के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: