Punjab’s Gangster Deepak Mann shot dead In Haryana, सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से रविवार को बड़ी घटना सामने आई है, इसका कनेक्शन कनाडा से है। पता चला है कि यहां पंजाब के एक बदमाश दीपक मान उर्फ मान जैतो का आज कत्ल कर दिया गया। उसकी लाश खेत में पड़ी मिली है, वहीं इस कत्ल का जिम्मा कनाडा में बैठे भगौड़े गोल्डी बराड़ ने लिया है। उसने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘बंबीहा गैंग के एक और गैंगस्टर को हमने मार दिया। जैसे कनाडा में सुखदूल सिंह सुक्खा को मारा, वैसे ही हमने मान जोत को मार डाला। मान जोत ने हमारे भाई गुरलाल बराड़ पर गोली चलाई थी’।
-
सोनीपत जिले के गांव हरसाना में खेत में पड़ी मिली थी गोलियों से छलनी लाश, एसीपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो हुई पहचान
-
कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर ली गैंगस्टर दीपक मान के कत्ल की जिम्मेदारी
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत जिले के दिल्ली बॉर्डर से सटे गांव हरसाना में रविवार को एक खेत में लाश पड़ी होने की सूचना के बाद एसीपी जीत सिंह ने मौके पर पहुंचे। जांच शुरू किए जाने के बाद मृतक की पहचान पंजाब के फरीदकोट जिले के कस्बा जैतो से ताल्लुक रखते गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो के रूप में हुई। आगे की जांच का क्रम जारी ही था कि इसी बीच इस कत्ल का कनाडा कनेक्शन सामने आ गया। पता चला है कि गोलियों से छलनी करके खेत में फेंकी गई इस लाश का संबंध कनाडा में शरण लिए बैठे भगौड़े गोल्डी बराड़ और गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेेंस बिश्नोई के साथ है। यह कत्ल इसी गैंग ने करवाया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में SIT की जांच तक अटके कई हाई प्रोफाइल केस, लिस्ट में लॉरेंस-लोट्स मामले भी शामिल
दरअसल, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने लिया है। उसने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘बंबीहा गैंग के एक और गैंगस्टर को हमने मार दिया। जैसे कनाडा में सुखदूल सिंह सुक्खा को मारा, वैसे ही हमने मान जोत को मार डाला। मान जोत ने हमारे भाई गुरलाल बराड़ पर गोली चलाई थी’।
दूसरी ओर यह भी बता देना जरूरी है कि गुरलाल बराड़ नामक एक युवक की 2020 में पंजाब में बदमाशों ने गोलियों से भूनकर जान ले ली थी। इसके बाद गुरलाल के कत्ल का बदला लेने के लिए उसके भाई गोल्डी बराड़ और उसके साथी लॉरेंस बिश्नोई ने मई 2022 में पंजाब के मानसा में पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक ये दोनों गुंडे खालिस्तानी आतंकियों के साथ जुड़े हुए हैं और एक के बाद एक इनके इशारों पर हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
और पढ़ें: वो हमारे ऊपर जादू- टोना करती थी, हमारी शादी नहीं हो रही थी… इसलिए मार डाला, आरोपी पोते का कबूलनामा
पिछले महीने भारत के मोस्ट वांटेड और ए कैटेगरी के गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा दुन्नेके की कनाडा में 9 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का दाहिना हाथ माना जा रहा था। अब इसका जिक्र दीपक मान की हत्या का जिम्मा लेते हुए कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर किया है।
<
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
5 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
6 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
7 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines