Panipat jail DSP heart attack gym: हरियाणा के पानीपत की जेल में तैनात डीएसपी की मौत होने का मामला सामने आया है। डीएसपी की पहचान 52 साल के जोगिंद्र देशवाल के रूप में हुई है। उनकी नियुक्ति पानीपत में थी, लेकिन वे फैमिली के साथ करनाल की न्यायपुरी कॉलोनी में रह रहे थे। सोमवार सुबह वे कॉलोनी की एक जिम में कसरत कर रहे थे, अचानक सीने में दर्द उठने के बाद तबीयत बिगड़ गई।
जिसके बाद उनको निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। पानीपत जेल यहां के सिवाह गांव में है। जहां पर उनकी नियुक्ति थी। रविवार रात को डीएसपी ने परिवार के साथ समय बिताया था।
तीन दिन पहले ही उन्होंने अपनी शादी की सिल्वर जुबली मनाई थी। जिसके लिए किसी हिल स्टेशन पर गए थे। पिछले साल ही उनकी बेटी की शादी थी। बेटी को पहली दिवाली पर घर आना था। एक बेटा और पत्नी भी फैमिली में हैं। डीएसपी कसरत करने गए थे। अचानक उनको सीने में दर्द हुआ था। उनको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन बचाया नहीं जा सका। डीएसपी के निधन के बाद पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।
पिता भी थे डीएसपी, 2013 में गई जान
जिला कारागार में डीएसपी जोगिंद्र को वार्ड बंदियों की चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। वे समय से जेल में जाते थे और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते थे। डीएसपी के पास ही कोल्हू, तेल व अन्य फैक्ट्रियों की जिम्मेदारी जेल में दी गई थी। उनके पिता भी 2013 में चल बसे थे। जो रिटायर्ड डीएसपी थे। करनाल से उनकी बदली पानीपत हुई थी। वे काफी सरल स्वभाव के बताए गए हैं। वे रोजाना सैर के लिए जाते थे।