Panipat gangrape case: पानीपत गैंगरेप मामले में लगातार दरिंदों को काबू करने का दबाव पुलिस पर है। पति और बच्चों के सामने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे लग रहा है कि दरिंदों ने थोड़ा सा रहम भी नहीं दिखाया। गर्भवती महिला के साथ भी दरिंदगी की हदें पार कर दी। पानीपत की तीनों महिलाएं अब भी वारदात को याद कर सिहर उठती हैं। एक महिला ने बताया कि उसने दरिंदों से कहा था कि वे उनकी बहनों जैसी हैं। इस पर एक दरिंदे ने उसका मजाक उड़ाया और उसे गाल पर काट लिया।
बाद में पूछा कि अब कैसा लगा। हमलावर उनके सामने पतियों को बेरहमी से पीट रहे थे। उनका बच्चा बाहर था। आरोपियों ने उसे भी गले से पकड़ लिया था। पुलिस भी पीड़िताओं की जुबानी को सुन विचलित है। महिला ने बताया कि काटने के बाद पूरा चेहरा एक दिन के लिए सूज गया था। महिला के चेहरे पर काटने का निशान साफ देखा जा सकता है। हरियाणा के पानीपत में तीन महिलाओं के साथ 4 दरिंदों ने दो घंटे तक बर्बरता की। जिसको याद कर वे अब भी रोने लगती हैं। एक आरोपी नकाबपोश था। इस भयावहता के गवाह कोई और नहीं, महिलाओं के पति और बच्चे हैं। ये लोग मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। जो मजदूरी के लिए यहां आए थे।
आधी रात को 4 लोगों ने की थी दरिंदगी
रात को डेढ़ बजे 4 दरिंदे हथियारों के बल पर इनके किराये के घर में आ घुसे। ये घर धान के खेतों से घिरा है, जहां से सड़क नजर नहीं आती है। इसके बाद पतियों को बांध दिया और मारपीट शुरू कर दी। जिन महिलाओं के साथ ज्यादती हुई, उनमें से एक 3 माह की गर्भवती है। पुलिस ने जांच के लिए विशेष दल का गठन किया है। महिलाओं ने बताया कि दरिंदे उनको पीटते हुए पैसे पूछ रहे थे।
यह भी पढ़ें-यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देगा अमेरिका, मॉस्को को कड़ा जवाब देने की तैयारी में कीव
जिसके बाद में दो महिलाओं को रस्सी से बांधकर बाहर ले गए। यहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। उनको पीटते रहे, गालियां देते रहे। एक महिला ने बताया कि जब मेरा रेप हो रहा था तो कुछ दूर दोनों और महिलाओं से गलत काम किया जा रहा था। एक महिला के साथ सुबह चार बजे तक दो बार रेप किया गया। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और पीटते रहे।
बच्चे को मारने की कोशिश की
आरोपियों ने बच्चे को भी गला पकड़कर मारने की कोशिश की थी। लेकिन हम लोगों ने उसे छोड़ने की गुहार लगाई। एक शख्स ने अपनी पीठ के घाव दिखाए। बताया कि सोते समय अचानक वे लोग आए। उनके पास चाकू, बंदूक और लाठियां थी। आतो ही उन लोगों ने चाकू से उसकी अंगुली काट दी थी। फिर बंदूक से मारा और नीचे बैठाकर बंधक बना लिया था। इसके बाद जैसे ही बच्चे चिल्लाने लगे तो आरोपियों ने उन्हें चुप करने की धमकी दी।
जिसके बाद बंधक बनाकर हमारी आंखों के सामने महिलाओं से दरिंदगी की। इसके बाद सुबह 4 बजे महिलाओं को भीतर लेकर आए। महिलाओं से गहने छीने और हमसे 13 हजार रुपये लूटे। इसके बाद सबको कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश चले गए। एक घंटे तक कमरे में वे लोग बंद रहे। सुबह 5 बजे खेत के किसान ने आकर उनको बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 hrs agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
7 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
9 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
11 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
13 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines