Panchkula School Girl Assault Case: हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में मारपीट की घटना के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती मासूम बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है. कई दिनों तक गंभीर स्थिति में रहने के बाद बच्ची की सेहत बेहतर बताई जा रही है. उसके परिवार के लिए सबसे भावुक पल तब आया, जब उसने हादसे के बाद पहली बार खाना खाया.
मां की गोद में बच्ची ने खाई खिचड़ी
बच्ची के परिजनों ने उसकी मौजूदा स्थिति का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें मासूम अपनी मां की गोद में बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रही है. बताया गया कि उसने घटना के बाद पहली बार खिचड़ी खाई है. बच्ची को दोबारा भोजन करते और पहले से बेहतर हालत में देखकर माता-पिता ने राहत की सांस ली है. पिछले कई दिनों से परिवार उसकी सेहत को लेकर बेहद परेशान था. PGI में उसका लगातार इलाज चल रहा था और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई थी.
माता-पिता ने लोगों का जताया आभार
बच्ची के परिवार ने इस मुश्किल वक्त में साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया है. माता-पिता ने कहा कि देशभर से मिले समर्थन, शुभकामनाओं और दुआओं ने उन्हें हिम्मत दी. बच्ची की हालत में सुधार की खबर से परिवार के साथ-साथ उसके लिए प्रार्थना कर रहे लोगों ने भी राहत महसूस की है.
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 10वीं की दो छात्राओं पर किया हमला; एक का काटा गला
2 शिक्षिका सस्पेंड, प्रिंसिपल के खिलाफ भी FIR
इस मामले में प्रशासन ने भी कार्रवाई की है. घटना पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय की है, जहां बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया था. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित 2 शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है. इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं. इसके अलावा दोनों टीचर्स और प्रिंसिपल के खिलाफ एफआई दर्ज कर ली गई है.
HSCPCR ने लिया मामले का संज्ञान
इस बीच, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) ने इस मामले का संज्ञान लिया है और पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वो शिक्षा विभाग की तरफ से की गई कार्रवाई के बारे में एक डिटेल्ड रिपोर्ट सौंपें. HSCPCR की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण ने बताया कि आयोग को गुरुवार शाम इस घटना का एक वीडियो मिला.
श्योराण ने कहा, ‘कल शाम मुझे इस घटना का एक वीडियो मिला, जिसमें 6 साल की एक बच्ची और 8 साल का एक लड़का दिखाई दे रहे हैं. जिस तरह से उसने ये हरकत की है, उसे देखते हुए हम चाहते हैं कि बच्चे का मेंटल हेल्थ इवैल्यूएशन और काउंसलिंग की जाए, ताकि ये समझा जा सके कि उसने ऐसा व्यवहार क्यों किया. हमें ये जांचने की जरूरत है कि क्या उसके पारिवारिक माहौल, उसके रहने की जगह, या फिर हिंसक वीडियो गेम, जिन्हें आजकल कई बच्चे खेलते हैं, का उसके इस व्यवहार में कोई योगदान है. इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही हम बच्चे के बिहेवियर और उसके ऐसे बर्ताव के कारणों का पूरा आकलन कर पाएंगे.’
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
22 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines