Haryana Panchkula Road Accident : हरियाणा से हादसे की एक बड़ी सामने आ रही है। पंचकूला में बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में जा पलटी, जिससे चीख पुकार मच गई है। इससे हादसे में 15 छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह हादसा हरियाणा के पंचकूला के मोरनी के नजदीक स्थित टिक्कर ताल रोड पर थल गांव के पास हुआ। पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के छात्र और स्टाफ के सदस्य बस से पंचकूला के मोरनी हिल्स घूमने जा रहे थे। ड्राइवर बच्चों से भरी स्कूल बस को स्पीड में चला रहा था। इस दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी जाकर खाई में पलट गई।
यह भी पढ़ें : धू-धूकर जली बस, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु, नूंह हादसे का Video आया सामने
बच्चों की चीफ पुकार सुनकर पहुंचे लोग
खाई में बस पलटते ही हड़कंप मच गया। स्टाफ और बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे छात्रों को बाहर निकाल रही है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में ट्रक के पीछे जा घुसी कार, दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत
मामले की जांच कर रही पुलिस
प्राथमिक सूचना के अनुसार, इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। खाई में पलटी बस को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस हादसे की क्या वजह है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
5 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines