Pakistan Abdul Rehman Khan Kanju: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और सांसद अब्दुल रहमान खान कंजू गुरुवार को दिवाली मनाने इंडिया पहुंचे। दरअसल, हरियाणा में अभय चौटाला ने अपने गांव सिरसा में दिवाली समारोह का आयोजन किया था। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस समारोह में हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में रानिया से चुनाव जीते अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला और डबवाली सीट से चुनाव जीते आदित्य देवी लाल को भी सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें: जाको राखे साइयां, मार सके न कोई… जन्म लेते ही कलयुगी मां ने 50 फीट ऊंचे पुल से फेंका, फिर भी नहीं हारी जंग
अच्छे-बुरे में साथ रहे ओपी चौटाला
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान खान कंजू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अभय और पूर्व सीएम ओपी चौटाला हमेशा हमारे अच्छे-बुरे समय में हमारे साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभय हरियाणा के शेर हैं, मैं सोशल मीडिया पर उनके वीडियो देखता हूं, वह बेहद बेबाकी से विधानसभा में अपनी बात रखते हैं।
चौटाला ने बताए पारिवारिक रिश्ते
शुक्रवार को अभय चौटाला ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल देर शाम हमारे पैतृक गांव चौटाला की धरती पर हमारे प्रिय आदित्य देवीलाल व अर्जुन सिंह चौटाला के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभय चौटाला ने कहा कि हम सभी ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं तथा इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पाकिस्तान से पधारे हमारे पारिवारिक सदस्य एवं सांसद अब्दुल रहमान साहब का भी आभार व्यक्त करते हैं। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि कंजू ने हमेशा दोनों पड़ोसी देशों के बीच बेहतर संबंधों की वकालत की है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब किंग्स के नए कप्तान बन सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, 2 धुरंधर तो फ्रेंचाइजी को दिला चुके हैं खिताब
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines