IPL 2025: पंजाब किंग्स के नए कप्तान बन सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, 2 धुरंधर तो फ्रेंचाइजी को दिला चुके हैं खिताब

IPL 2025: आईपीएल 2025 में ये 3 खिलाड़ी पंजाब किंग्स की ओर से कप्तानी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने रिटेन नहीं किया है।

Punjab Kings

IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। 31 अक्टूबर को सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट भी जारी कर दी, जिसमें कई खिलाड़ियों को मौका मिला तो कई खिलाड़ी रिलीज भी हुए। आगामी सीजन में पंजाब किंग्स पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। पंजाब किंग्स आगामी सीजन के लिए अपना नया कप्तान बनाएगी, क्योंकि टीम के नियामित कप्तान रहे शिखर धवन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनपर पंजाब आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में बड़ी बोली लगा सकती है साथ ही इन्हें कप्तानी भी सौंप सकती है। पंजाब किंग्स के पर्स में 110.5 करोड़ रुपये आईपीएल ऑक्शन के लिए मौजूद हैं। इन पैसों का इस्तेमाल कर पंजाब अपने लिए एक बेहतरीन कप्तान ढूंढ सकती है।

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

लिस्ट में पहला नाम डेविड वॉर्नर का आता है, जिन्हें पंजाब किंग्स अपना नया कप्तान के रूप में देख सकती है। वॉर्नर ने पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। दिल्ली से पहले वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल चुके हैं। साल 2016 में वॉर्नर ने आईपीएल फाइनल में आरसीबी को हराकर हैदराबाद को खिताब भी जिताया था। ऐसे में पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में वॉर्नर को अपने दल का हिस्सा बना सकती है। कप्तानी के अलावा वॉर्नर पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी को भी मजबूत करने में सक्षम हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स उन्हें कप्तान के रूप में देख सकती है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत

साल 2016 से साल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे ऋषभ पंत पर भी पंजाब की निगाहें रहने वाली हैं। पंत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। इसके अलावा वह अपनी विकेटकीपिंग से भी खासा प्रभावित कर चुके हैं। अगर पंजाब पंत को आगामी सीजन के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाती है तो उसे पंत के रूप में एक शानदार कप्तान के साथ ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज भी मिल जाएगा।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

साल 2024 में श्रेयस अय्यर की शानदार कप्तानी को भला कौन भूल सकता है। उन्होंने पिछले सीजन केकेआर के लिए बेहतरीन कप्तानी की और खिताब भी जिताया। अय्यर को आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने रिटेन नहीं किया। वह आगामी सीजन से पहले आईपीएल ऑक्शन में नजर आन वाले हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स अय्यर पर बड़ा दांव खेल सकती है। आईपीएल में अय्यर के आंकड़े भी शानदार रहे हैं। उन्होंने केकेआर से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी संभाली है। इस लिहाज से वह पंजाब के लिए भी एक बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ