---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

कौन हैं BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा? जिनकी टिप्पणी पर मचा बवाल, पहले दिए भी दे चुके हैं विवादित बयान

MP Ramchandra Jangra: हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने पहलगाम अटैक में पीड़ित महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। यह पहली बार नहीं है, जब वह विवादित बयान के लिए सुर्खियों में हैं।

---विज्ञापन---

MP Ramchandra Jangra: विवादास्पद बयानों के लिए पहले से चर्चा में रहे रामचंद्र जांगड़ा हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद हैं। पहले भी उनके बयानों ने किसानों, महिलाओं और अन्य समुदायों के बीच नाराजगी पैदा की है। उनकी हालिया टिप्पणी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी है। इसके पहले भी वह ऐसी विवादित टिप्पणियां दे चुके हैं, जिनके लिए सांसद को विरोध झेलना पड़ा है। पहले वह किसान आंदोलन और महिलाओं और नर्सों पर भी टिप्पणी कर घेरे में आ चुके हैं। रामचंद्र जांगड़ा के पहले दो विवादित बयान कौन से हैं, जिसके लिए वह सुर्खियों में रहे हैं।

कौन हैं रामचंद्र जांगड़ा?

हरियाणा में बीजेपी के सांसद रामचंद्र जांगड़ा रोहतक से ताल्लुक रखते हैं। हरियाणा के स्थानीय नेता रामचंद्र जांगड़ा को BJP ने 2020 में राज्यसभा के लिए नामित किया था। वे पहले से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पहले हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है।

---विज्ञापन---

जांगड़ा का राजनीतिक सफर

जांगड़ा का राजनीतिक सफर काफी लंबा है। 1987 में वह सफीदों से उम्मीदवार बनाए गए थे, लेकिन वहां से जीत नहीं पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद 1991 में उन्होंने हरियाणा विकास पार्टी के टिकट पर महम और 2004 में करनाल से विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया। इसके बाद ही वह बीजेपी में शामिल हुए। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जांगड़ा को सोनीपत जिले की गोहाना सीट चुनावी मैदान में उतारा।

---विज्ञापन---

किसान आंदोलन पर विवादित बयान

जांगड़ा ने किसान आंदोलन (2020-21) के दौरान सिंधु और बहादुरगढ़ में 700 लड़कियों के गायब होने का दावा किया। इसके अलावा, नशे को किसानों की देन बताया। इस बयान को बिना सबूत के किसानों के चरित्र पर हमला माना गया, जिसके लिए उनकी आलोचना हुई। इस बयान पर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इसे BJP की किसान-विरोधी मानसिकता का हिस्सा बताया।

महिलाओं और नर्सों पर टिप्पणी (2024)

अगस्त 2024 में जांगड़ा ने संसद में एक चुटकुले के रूप में महिलाओं और नर्सों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसे कई लोगों ने ‘घटिया’ और ‘महिला-विरोधी’ करार दिया। इस बयान की विपक्षी नेताओं ने कड़ी निंदा की, और इसे BJP की मानसिकता से जोड़ा गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘जिनका सिंदूर छीना, उनमें वीरता का भाव नहीं…’, एक और BJP सांसद की टिप्पणी पर बवाल

First published on: May 25, 2025 11:36 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola