Haryana News: दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में शुक्रवार की नमाज को लेकर एक बार फिर हंगामा हुआ है। हिंदू समूह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को खुले में नमाज अदा करते देखे जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। कहा जा रहा है कि प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भी नमाज पढ़ी जा रही थी। फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल है।
सूत्रों के मुताबिक, हिंदू समूह के सदस्यों ने खुले में नमाज पढ़ने वालों का विरोध किया। खुले में नमाज के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिंदू समूह ने इस घटना का विरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एक साल पहले CM खट्टर ने दिया था ये बयान
बता दें कि करीब एक साल पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि खुले में नमाज अदा करने की प्रथा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा था कि इसका सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाना चाहिए। सभी को सुविधा (नमाज़ अदा करने के लिए) मिलनी चाहिए, लेकिन किसी को भी दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।
और पढ़िए – RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी बोले- भारत अब रहने लायक नहीं; भाजपा की नसीहत- वे पाकिस्तान जा सकते हैं
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब खुले में नमाज पढ़ी जा रही है। इस साल जुलाई में लखनऊ के लुलु मॉल के अंदर नमाज अदा कर रहे लोगों के एक समूह का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। मामला तब और बढ़ गया था, जब एक दक्षिणपंथी हिंदू संगठन ने मॉल परिसर में नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई थी और वहां हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मांगी थी।
इससे पहले अगस्त में भी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुछ लोगों को खुले में नमाज पढ़ते देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने घटना के संबंध में कम से कम 25 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Tramadol)
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
13 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines