RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी बोले- भारत अब रहने लायक नहीं; भाजपा की नसीहत- वे पाकिस्तान जा सकते हैं
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Bihar News: बिहार में राजद के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री ने अपने बच्चों को विदेशों में नौकरी पाने और वहां बसने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि भारत अब रहने लायक नहीं है, इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को ये सलाह दी है। अब्दुल बारी सिद्दीकी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि अब्दुल बारी सिद्दीकी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय महासचिव हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिद्दीकी कहते हैं कि मैं देश के माहौल को उजागर करने के लिए एक व्यक्तिगत उदाहरण देना चाहता हूं (देश का जो माहौल है)। मेरा एक बेटा है जो हार्वर्ड में पढ़ रहा है और एक बेटी है जिसके पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री है। मैंने उन्हें विदेशों में नौकरी खोजने और यदि संभव हो तो वहां की नागरिकता लेने को कहा है।
भारत अब रहने लायक नहीं: बेटे-बेटियों को कहा है विदेश में ही रह जाओ :
RJD नेता, अब्दुल बारी सिद्दीक़ी pic.twitter.com/jMqPUnIaeX
— News24 (@news24tvchannel) December 22, 2022
अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान पर बिहार भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सिद्दीकी के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सिद्दीकी की टिप्पणी भारत विरोधी है। अगर वह इतना दबा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें एक राजनीतिक नेता के रूप में यहां मिलने वाले विशेषाधिकारों को छोड़ देना चाहिए और पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
"अब्दुल बारी सिद्दीकी का मन भारत में नहीं लग रहा है, वे परिवार सहित पाकिस्तान जा सकते हैं"
◆ बिहार BJP के नेता निखिल आनंद @NikhilAnandBJP | Abdul Bari Siddiqui | #AbdulBariSiddiqu pic.twitter.com/ODVuD6RH8y
— News24 (@news24tvchannel) December 23, 2022
भाजपा नेता ने कहा, “सिद्दीकी राजद प्रमुख लालू प्रसाद (तेजस्वी यादव के पिता) के करीबी सहयोगी हैं और उनकी बातें उनकी पार्टी की मुस्लिम तुष्टिकरण की संस्कृति को दर्शाती हैं।” उधर, जनता दल यूनाइटेड ने भी राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान का समर्थन किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: