Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में फैली हिंसा अभी सुलग रही है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार तड़के गुरुग्राम के एक गांव में अज्ञात लोगों ने एक धार्मिक स्थल में आग लगा दी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगे हैं।
रविवार रात तक सब कुछ सामान्य
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मूल निवासी केयरटेकर की ओर से धार्मिक स्थल में आगजनी की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि रविवार रात 8:30 बजे जब वह खांडसा गांव में धार्मिक स्थल से फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित घर के लिए निकला था तो सब कुछ सामान्य था।
यह भी पढ़ेंः हिंदू समाज महापंचायत में ऐलान, कहा- मुसलमानों को न दें किराए पर कमरा, नौकरी और रोजगार
रात में फोन करके बताई घटना
गुरुग्राम के सेक्टर-37 पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि रात में करीब 1.30 बजे उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि किसी अज्ञात शख्स ने धार्मिक स्थल को आग लगा दी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता भी मौके पर पहुंच गया।
केयरटेकर बोले- सभी धर्मों के लोग यहां आते
उन्होंने बताया कि इस वारदात से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। समाज में एक गलत संदेश जा सकता है। इन्हीं सब को लेकर उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। केयरटेकर ने कहा कि वह यहां करीब सात साल से काम कर रहे हैं। यहां सभी धर्मों के लोग आते हैं।
सोहना में हिंसा के 15 आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस का कहना है कि राठीवास गांव के पास एएम भोजनालय (ढाबा) में भी शनिवार रात को आग लगा दी गई थी। उसी दिन बिलासपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस बीच गुरुग्राम पुलिस ने भी कहा है कि उसने रविवार रात सोहना में हिंसा के 15 आरोपी लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
14 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines