Big Action In Nuh Violence, Bittu Bajrangi Arrested, नूंह: हरियाणा के नूंह में साम्प्रदायिक दंगे के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। भड़काऊ बयान का वीडियो वायरल करने के आरोपी बिट्टू बजरंगी को अपराध जांच एजेंसी (CIA) तावड़ू ने पड़ोसी जिले फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कथित गौरक्षक बिट्टू बजरंगी के खिलाफ ASP ऊषा कुंडू की शिकायत के आधार पर नूंह सदर थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 148,149, 332, 353,186, 395, 397, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से फिलहाल बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की जा रही है। यह प्रारंभिक सूचना ही है कि बिट्टू को केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
-
31 जुलाई को नूंह के नल्हेश्वर मंदिर के बाहर भड़क गई थी हिंसा, होमगार्ड के दो जवानों और एक इमाम समेत गई थी कुल 6 लोगों की जान
-
विश्व हिंदू परिषद रविवार को पलवल में महापंचायत करके 28 अगस्त से ब्रज मंडल को फिर से शुरू करने का बना चुका है मन
गौरतलब है कि 31 जुलाई को नूंह के नल्हेश्वर मंदिर के बाहर हिंसा भड़क गई थी। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिट्टू बजरंगी ने कहा था, ‘उनको पूरी लोकेशन दे दो, मैं कहां-कहां आ रहा हूं। नहीं तो बाद में बोलेंगे, बताया नहीं कि हम आए और मुलाकात नहीं हुई। इसलिए हम पूरी लोकेशन दे रहे हैं। हमारे लिए फूल माला तैयार रखना’। इस वीडियो में अपने समर्थकों की मौजूदी दिखाते हुए बिट्टू बजरंगी ने उस वक्त खुद को फरीदाबाद के पाली में बताया था। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो 31 जुलाई यानि हिंसा वाले दिन की सुबह का है।
और पढ़ें – तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का बना रहे प्लान तो पढ़ लें ये खबर, वरना जान-माल का होगा नुकसान
उधर, इससे एक दिन पहले 30 जुलाई को सामने आए एक वीडियो में मोनू मानेसर ने नूंह आने-ब्रज मंडल यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। मोनू ने इस यात्रा में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा था। इसके बाद एक और वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था, ‘कह दिया तो अब आना ही पड़ेगा’। दावा है कि मोनू का यह वीडियो गुरुग्राम से नूंह आते वक्त का है। हालांकि नूंह पुलिस की मानें तो मोनू यात्रा में शामिल नहीं हुआ था।
फरीदाबाद का रहने वाला राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी
अभी तक की जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में खुद को गोरक्षक बताते फरीदाबाद के निवासी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी के भड़काऊ भाषण की वजह से ही यह हिंसा भड़की थी। आरोप है कि बिट्टू की अध्यक्षता वाले गोरक्षा बजरंग फोर्स नामक संगठन ने ब्रज मंडल यात्रा में आने की अपील वाले पोस्टर बांटे थे। उस पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। दावे के मुताबिक आरोप है कि राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने मेवात के मुस्लिमों से कहा था, ‘मैं ससुराल आ रहा हूं, अपने जीजा का स्वागत नहीं करोगे क्या?’।
कई जिलों में बिगड़ गए थे हालात, फिर लगी ये पाबंदी
इसके बाद ब्रज मंडल यात्रा के आह्वान और मुस्लिम समुदाय के आक्रोश पर काबू पाने के लिए तैनात पुलिस बल पर पथराव हो गया था। इस हिसा में होमगार्ड के दो जवानों और एक इमाम समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी। बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए पहले कई जिलों में तो फिर नूंह जिले में इसके बाद 8 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई थी। बाद में इस पांबदी को 13 अगस्त तक बढ़ाया गया था। जहां तक इसकी वजह की बात है, नूंह और इसके पड़ोसी जिलों गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी के अलावा उत्तर हरियाणा के हरियाणा में भी हिंसा भड़क गई थी। खूब लूटपाट और तोड़फोड़ हुई। ऐसे में प्रदेश सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन को पाबंदी लगानी पड़ी।
और पढ़ें – बंगाल की खाड़ी में हलचल, जानें आज कहां-कहां होगी आफत की बारिश
क्या है बिट्टू बजरंगी का इकरारनामा?
दूसरी ओर फरीदाबाद पुलिस बजरंगी को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। हिंसा भड़काने के आरोपी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी अपने ऊपर लगे आरोप को नकार चुका है। उसने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की मौजूदगी में शांति से जलाभिषेक करने की बात कही थी। उसने तो यहां तक भी कहा कि उसके हाथ में कोई हथियार नहीं था। और जिस किसी के हाथ में होगा वो लाइसेंसी ही होगा। जब पहाड़ियों से फायरिंग होने लगी। तब हमारे लोगों ने हथियार निकाले। बहन-बेटियों की रक्षा के लिए हवाई फायरिंग की गई थी, नकि किसी को मारा था।
विश्व हिंदू परिषद की तरफ से फिर किया है ब्रज मंडल यात्रा का ऐलान
उधर, यह बात भी ध्यान देने वाली है कि प्रदेश में तनाव के बावजूद धार्मिक संगठन विश्व हिंदू परिषद की तरफ से एक बार फिर से ब्रज मंडल यात्रा का ऐलान किया गया है। रविवार को रविवार को पलवल जिले के गांव पोंडरी में आयोजित एक महापंचायत के बाद रतन सिंह नामक एक सदस्य ने कहा बताया कि धार्मिक संगठनों ने अधूरी ब्रज मंडल यात्रा को 28 अगस्त से फिर से शुरू करने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 hr agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
12 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
15 hrs agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
1 day agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines