Weather Update Today : बंगाल की खाड़ी में हलचल, जानें आज कहां-कहां होगी आफत की बारिश
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today
Weather Update Today : आज 16 अगस्त 2023 है यानी अगस्त का आधा महीना अब बीत चुका है। लेकिन अभी देश के कई हिस्सों में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। इसी कडी में आज भी कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनता दिख रहा हैं जो मानसून के लिए बूस्टर का काम करेगा और इसकी तीव्रता को बढ़ाएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश तक दिख सकता है।
इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक मानसून हिमालय के तलहटी इलाकों में एक्टिव है। इसे कारण उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभव है। इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

Weather Update Today
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के (Weather Update Today) के अनुसार आज 15 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Today Headlines, 16 August 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए सेशन का आगाज, चंद्रयान-3 के लिए आज का दिन अहम
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: