Anil Vij: हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। वह कल शपथ लेंगे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस बीच प्रदेश के पूर्व मंत्री और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रह चुके अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने कहा कि पार्टी उन्हें जो पद देगी वे वह दायित्व लेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी पद के लिए इनकार नहीं किया।
उनका कहना था कि मेरे बारे में कुछ लोगों ने दुष्प्रभाव किया। लोगों ने ये अफवाह उड़ाई की मैं (मंत्री, सीएम) बनना नहीं चाहता। आज पार्टी नेताओं के सामने मैंने इसका स्पष्टीकरण दे दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं बीजेपी पार्टी का निष्ठावान सिपाही हूं, इस बार मैं सातवीं बार विधायक चुनकर आया हूं। लोगों ने मुझे चुना है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा कैबिनेट के 15 मंत्री शॉर्टलिस्ट! BJP हाईकमान ने मंगवाई लिस्ट, जानें किसे मिल सकता कौन-सा पद?
पूर्व मंत्री ने मीडिया में दिए बयान में दावा किया कि मैंने कभी पार्टी से कोई पद नहीं मांगा। आगे भी मैं किसी पद की लालसा नहीं रखता हूं। मुझे पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं वह काम पूरी शिद्दत से करूंगा। बता दें हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48 सीटें मिली हैं। प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं।
किसी गेट पर चपरासी भी बना देंगे तो मैं खुश हूं
अनिल विज ने कहा कि मैंने कभी सीएम पद के लिए दावेदारी पेश नहीं की। मैंने सिर्फ एक स्पष्टीकरण दिया, जो आज भी है। मैंने कभी भी पार्टी के सामने अपनी प्राथमिकताएं नहीं रखीं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं, मुझे तो किसी गेट पर चपरासी भी बना देंगे तो मैं उससे भी खुश हूं।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड नहीं दिखा पाया असली दाऊद इब्राहिम, आखिर कैसा है गैंगस्टर का किरदार? महिला पत्रकार ने किए बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
17 hrs agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
4 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
5 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
6 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
6 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
6 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
9 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines