इनेलो प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना

Nafe Singh Rathee Shot : हरियाणा में दिनदहाड़े पूर्व विधायक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। उनके साथ तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं।

former MLA Nafe Singh Rathi shot in bahadurgarh

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या।

विज्ञापन

Nafe Singh Rathee Shot : हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भून दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई है। बदमाशों ने रविवार को उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। इस हमले में नफे सिंह राठी और उनके तीन सुरक्षा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में एक सुरक्षा कर्मी की भी मौत हो गई है।

बराही रेलवे फाटक के पास हुई घटना

विज्ञापन

यह घटना बहादुरगढ़ के बराही रेलवे फाटक के पास घटी। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ गाड़ी में सुरक्षा कर्मी भी थे। रास्ते में हुंडई आई10 गाड़ी से आए हमलावरों ने पूर्व विधायक की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से बरामद गोलियों के खोखे के आधार पर कहा सकता है कि पूर्व विधायक पर 18 गोलियां चलाई गईं।

विज्ञापन

पूर्व विधायक समेत चार लोगों को लगी थीं गोलियां

विज्ञापन

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत चार लोगों को गोलियां लगीं। सभी को गंभीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। साथ ही एक सुरक्षा कर्मी ने भी दम तोड़ दिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व सीएम ने नफे सिंह राठी की मौत पर जताया दुख

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

विज्ञापन

सीआईए और एसटीएफ की टीमें कर रही जांच

विज्ञापन

हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि हमें फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। सीआईए और एसटीएफ की टीमें मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ