पंजाब के मोहाली में उस समय हड़कंप मच गया जब नवरात्रि पर एक रेस्टाॅरेंट में डिनर करने आए परिवार के खाने में नानवेज मिल गया। जानकारी के अनुसार खाने में चिकन परोस दिया गया। घटना के बाद रेस्टाॅरेंट में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान ढाबे के संचालक ने अपनी गलती मानी और लोगों से माफी मांगी। घटना चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित सेठी ढाबे की है।
8 दिनों से कर रहे थे उपवास
शनिवार रात को एक परिवार सेठी ढाबे पर खाना खाने पहुंचा था। महिला अमरदीप और कनिका ने बताया कि शनिवार को नवरात्र व्रत खोलने और प्रसिद्ध सेठी ढाबा में कुछ स्वादिष्ट खाना खाने के लिए आए थे। उन्होंने वेज खाना ऑर्डर किया था। इसके बाद जब वे खाना खा रहे थे तो हड्डियां मिली तो वह हैरान रह गई। घटना के बाद दोनों महिलाओं जमकर बवाल काटा। परिवार ने बताया कि वे पिछले 8 दिनों से उपवास कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः बंदूक की नोक पर ‘लुटेरी दुल्हन’ ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो, रिटायर्ड कर्नल के साथ फ्रॉड की इनसाइड स्टोरी
हड्डियां सब्जियों की है, चिकन की नहीं
वहीं बवाल के बाद ढाबे के मालिक ने कहा कि आज नवरात्रि खत्म हो गई है। ढाबा मालिक के बेटे वंश सेठी ने कहा कि वह मानते हैं कि उनके रसोई कर्मचारियों की गलती है। उन्होंने कहा कि ये हड्डिया सब्जियों की थी, चिकन की नहीं। हालांकि उनके जवाब से ग्राहक संतुष्ट नहीं हुए। बता दें कि सेठी ढाबा स्थानीय लोगों और पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। परिवार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं घटे।
वहीं ढाबे के मालिक ने कहा कि यह घटना साजिश के तहत हुई है। जानबूझकर हमारे ढाबे को बदनाम करने की कोशिश की गई है। मैं जल्द ही फेसबुक पर लाइव आकर सभी के सामने सच्चाई रखूंगा।
ये भी पढ़ेंः 10 दिन पहले हुई थी सगाई, इकलौते बेटे; जामनगर प्लेन क्रैश में शहीद हुए पायलट सिद्धार्थ की कहानी
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines