Braj Mandal Yatra : हरियाणा में ब्रज मंडल यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट है। इसे लेकर सीएम नायाब सिंह सैनी ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सर्विस को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत नूंह में अगले 24 घंटे तक इंटरनेट बंद रहेगा। पिछले साल ब्रज मंडल यात्रा को लेकर दंगे भड़के थे, इसलिए इस साल पहले ही पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया।
नूंह में सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकलेगी, जिसमें भारी संख्या में लोग और भारी वाहन शामिल होंगे। जहां नूंह की पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है तो वहीं सरकार ने रविवार शाम 6 बजे लेकर सोमवार शाम 6 बजे तक के लिए मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दीं।
गृह विभाग ने जारी किया आदेश
हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि नूंह में मोबाइल इंटरनेट 2जी, 3जी, 4जी, 5जी और एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी। बैंकिंग, मोबाइल रिचार्ज और वॉइस कॉल चालू रहेंगे। नूंह क्षेत्र में शांति व सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें : कौन है मोनू मानेसर, जिसके नाम पर जल उठा हरियाणा?
पिछले साल भी हुई थी हिंसा
आपको बता दें कि पिछले साल 31 जुलाई को नूंह जिले में दंगे हुए थे। भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश की। उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की थी और कई गाड़ियों में आग के हवाले कर दिया था। इस हिंसा में दो होमगार्ड की मौत हो गई थी, जबकि कई पुलिसकर्मियों और कई लोग घायल हो गए थे। उस समय भी इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया था।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines