Mewat News: मेवात और अलवर क्षेत्र में बुधवार रात एक बैंक के कई ATM में तकनीकी खराबी होने के कारण रुपये निकलने लगे. बताया गया है कि इस दौरान 0 बैलेंस वाले खातों से भी रुपये निकलने का दावा किया गया. जिसके बाद यह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कुछ ही देर में लोगों की ATM पर भीड़ लग गई. मामले की सूचना से बैंक के अधिकारियों सहित पुलिस में भी हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के कई ATM से कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया और 15 से अधिक ATM को भी बंद कराना पड़ा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूचना
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मेवात में सोशल मीडिया पर एक सूचना वायरल हो गई. जिसमें एक बैंक के ATM से 0 बैलेंस खाते से भी रुपये निकलने का दावा किया गया. वायरल सूचना के बाद काफी संख्या में लोगों की की भीड़ ATM पर लगने लगी. इसकी सूचना जब बैंक के अधिकारियों को हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों के ATM से कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ करती रही.
यह भी पढ़ें- Greater Noida News: एटीएम मशीन में फेवीक्विक डालकर बनाते थे शिकार, कस्टमर केयर के नाम पर लगा रहे थे चूना
पुलिस ने कई को हिरासत में लिया
इस दौरान पुलिस ने मेवाता और अलवर के कई ATM से कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ा. वहीं उक्त बैंक की वेबसाइट पर किसी तरह की तकनीकी खराबी होने की भी बात सामने आ रही है. पुलिस देर रात तक पकड़े हुए लोगों से पूछताछ करती रही है. वहीं पुलिस ने कई ATM को बंद भी कराया और मौके पर पुलिस को भी तैनात किया. हालाकि इस मामले में बैंक के किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- Video: क्या हरियाणा में बंद हुई PM आयुष्मान भारत योजना, देखें न्यूज24 की स्पेशल रिपोर्ट
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines