Greater Noida News: एटीएम मशीन में फेवीक्विक डालकर बनाते थे शिकार, कस्टमर केयर के नाम पर लगा रहे थे चूना

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में देर शाम पुलिस और एटीएम ठगी के शातिर आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ नितेश बाबू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव लहरापुर का निवासी है।

ATM

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में देर शाम पुलिस और एटीएम ठगी के शातिर आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ नितेश बाबू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव लहरापुर का निवासी है। वर्तमान में वह नोएडा के ममूरा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए है।

पुलिस पर चलाई गोली
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम यामहा कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। हड़बड़ाहट में उसकी बाइक कच्ची सड़क पर फिसल गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साथी भी है वारदात में शामिल
पुलिस जांच में सामने आया कि सन्नी उर्फ नितेश अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम मशीनों में ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। उसका तरीका बेहद हैरान करने वाला था। वह एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेविकॉल या फेवीक्विक लगा देता था, जिससे ग्राहक का कार्ड मशीन में फंस जाता था।

मददगार बनकर पहुंचते थे
ठगी की योजना तैयार कर आरोपी के साथी सुमित और संजय मौके पर मददगार बनकर पहुंचते। पीड़ितों को बैंक हेल्पलाइन के नाम पर एक मोबाइल नंबर देते जो असल में सन्नी का ही होता। इसके बाद सन्नी खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन पर पीड़ित से एटीएम का पिन कोड हासिल कर लेता और उन्हें झांसा देकर बैंक भेज देता। जैसे ही पीड़ित वहां से हटता आरोपी कार्ड निकालकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ