'विरोध राजनीति से प्रेरित...', विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया की राहुल गांधी से मुलाकात पर क्या बोली BJP

Haryana Assembly Election 2024: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राहुल गांधी से मुलाकात और कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बीजेपी ने निशाना साधा है। पूर्व सीएम मनोहरलाल लाल खट्टर ने कहा कि वे राजनीति के चक्रव्यूह में फंस गए हैं।

Manohar lal Khatter Slams Vinesh Phogat Bajrang Poonia

Manohar lal Khatter

Manohar lal Khatter Slams Vinesh Phogat Bajrang Poonia: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी चौसर बिछ चुकी है। भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी। बुधवार को ही एक और बड़ा घटनाक्रम हुआ। पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और तय हो गया कि दोनों पहलवान कांग्रेस जाॅइन करेंगे, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस घटनाक्रम को लेकर पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने निशाना साधा है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि इस बैठक से साबित हो जाता है कि पहलवानों का विरोध राजनीति से प्रेरित था। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे एथलीट विरोध प्रदर्शन के कारण राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए हैं। तब जो शुरू हुआ था, वह अब अपने चरम पर पहुंच रहा है। यह लोग कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। इसका मतलब है कि पूरा विरोध राजनीति से प्रेरित था।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने पहलवानों से की टिकट की पेशकश

केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी पहलवानों की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के कुछ घंटों बाद आई है। बता दें कि बुधवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने विनेश और बजरंग पूनिया को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। अगर पार्टी सत्ता में आती है तो उन्हें सरकार में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में महीनों तक चले विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ