Haryana Election में 9 विधायकों का कटा टिकट, BJP ने JJP से आए पूर्व MLAs को बनाया उम्मीदवार

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए 67 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस बार पार्टी ने जातीय समीकरण साधने के साथ ही मौजूदा 9 MLAs को उम्मीदवार नहीं बनाया। साथ ही पार्टी ने दूसरी पार्टी से आए विधायकों पर भरोसा जताया।

UP BJP Tussle PM Modi And JP Nadda

बीजेपी ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट।

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 67 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस बार जहां पार्टी ने 2 मंत्रियों समेत 9 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया तो वहीं जेजेपी से आए पूर्व विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया।

इन विधायकों का कटा टिकट

भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में मौजूदा 2 मंत्रियों समेत 9 विधायकों का टिकट काट दिया गया। अगर मंत्रियों की बात करें तो देवी लाल के बेटे और कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला को रनिया से टिकट नहीं मिला। वहीं, राज्य मंत्री संजय सिंह भी सोहना से उम्मीदवार नहीं बनाए गए। अगर विधायकों की बात करें तो पलवल से विधायक दीपक मंगला, गुरुग्राम से विधायक सुधीर सिंगला, फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, बवानी खेड़ा से विधायक विशंभर वाल्मीकि, अटेली से विधायक सीताराम यादव, पेहवा से पूर्व मंत्री और विधायक संदीप सिंह, रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा का टिकट काट दिया गया।

जेजेपी से आए इन पूर्व विधायकों को मिला टिकट

बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी से आए तीन पूर्व विधायकों पर विश्वास जताया। टोहाना से देवेंद्र बबली, सफीदों से रामकुमार गौतम और उकलाना से अनूप धानक को चुनावी मैदान में उतारा गया। आपको बता दें कि 2019 चुनाव के बाद बीजेपी और जेजेपी ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। हालांकि, मार्च में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया।

लाडवा से चुनाव लड़ेंगे सीएम सैनी

इस बार सीएम नायब सिंह सैनी करनाल से नहीं लाडवा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट मिला। आपको बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनावी नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ