हरियाणा के हांसी रोड पर बीरू वाल्मीकि हत्याकांड मामले में पुलिस ने 28 घंटे में ही बड़ी कार्रवाई की है. हरियाणा पुलिस ने बीरू की हत्या के आरोपी 2 शूटर्स को गुरुवार रात करीब 12 बजे घोघड़ीपुर गांव के पास हुए एनकाउंटर में मार गिराया. दोनों की पहचान नीलोखेड़ी के काला माजरा निवासी हर्ष और कैथल के मटरवा खेड़ी निवासी बीरबल के रूप में हुई है. पुलिस का दावा है कि दोनों ने ही बीरू पर गोली चलाई थी और दोनों भाड़े के हत्यारे थे.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम पानी-पानी, दिल्ली-NCR में ‘महाजाम’, मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई दिक्कतें
वाल्मीकि समाज के लोगों में था आक्रोश
बीरू की हत्या के बाद उसके परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी आक्रोश था. आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर दिनभर प्रदर्शन, हंगामा और सड़क जाम किया गया. इसी बीच पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं. करीब पांच टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी और शहर के बाहरी इलाकों में पुलिस की सर्च टीम तैनात की गई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को दोनों शूटरों के बारे में अहम सुराग मिले थे.
यह भी पढ़ें: मोटी सैलरी का सपना दिखाकर ट्रैवल एजेंट ने भेजा रूस, युवक ने वीडियो बनाकर दिखाई सच्चाई; बड़े स्कैम का हुआ खुलासा
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए शूटर
पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली कि घोघड़ीपुर इलाके में दो संदिग्ध युवक बाइक से घूम रहे हैं. सीआईए की टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी. पीछा किए जाने पर कथित तौर पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर और दूसरे की कमर में गोली लगी. दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines