Gurugram Family Assulted Minor Domestic Maid: उन्होंने मुझे बिना कपड़ों के रखा। नंगा करके वीडियो बनाई। कुत्ते से कटवाया, एसिड से जलाया, बहुत दर्द होता था…14 साल की नाबालिग लड़की मालिक-मालकिन के जुल्मों की दास्तां सुनाते हुए फूट-फूट कर रोने लगी तो पुलिस वालों की भी आंखें भर आईं। उसके दिल में इतना दर्द था कि वह चीख-चीख कर रोई। आरोपियों ने बच्ची को करीब 5 महीने बंधक बनाए रखा और टॉर्चर किया। उसे इतने जख्म दिए कि इंसानियत भी शर्मिंदा हो गई। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सेक्टर-57 में रहने वाली फैमिली ने अपनी नाबालिग नौकरानी के साथ क्रूरता की हदें पार की। विरोध करने पर वे उसे मारते-पीटते भी थे। पुलिस ने पीड़िता को परिवार के चंगुल से छुड़ाया। साथ ही उसकी मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
मालिक और दोनों बेटे करते थे गंदी हरकतें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि 27 जून को एक जानकार की मदद से उसने बेटी को सेक्टर-57 निवासी शशि शर्मा के घर काम पर भेजा। बेटी उनके साथ रहने लगी। उन्होंने 9 हजार रुपये महीना देने का वादा किया, लेकिन 5 महीने में सिर्फ 2 महीने का वेतन दिया गया। 2 दिन पहले वह उससे मिलने आई, लेकिन परिवार ने उसे मिलने नहीं दिया। न ही फोन पर बात कराई। काफी जद्दोजहद के बाद भी वह उससे मिल नहीं पाई तो अनहोनी की आशंका से उसने पुलिस को बताया और बेटी के परिवार के चंगुल से छुड़वाया। इस दौरान उसे बेटी पर हुए अत्याचारों का पता चला। पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 10 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है। IPC की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) 344 (गलत तरीके से बंधक बनाना) 506 (आपराधिक धमकी) 509 (एक महिला के शील का अपमान करना) की धाराए भी केस में जोड़ी गई हैं।
यह भी पढ़ें: गंदगी फैलाई तो 25 छात्राओं के हाथों पर डाल दिया खौलता तेल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ा एक्शन लिया
पीड़ित लड़की की मां ने यह आरोप लगाए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी उसे लोहे की रॉर्ड और हथौड़े से पीटते थे। वे उसके बिना कपड़ों के रखते थे और गलत तरीके से छूते थे। 2-2 दिन में एक बार खाना देते थे। शोर मचाने पर मुंह पर टेप लगा देते थे। एक बार उन्होंने उसके हाथ पर तेजाब डाल दिया था। किसी को इस बारे में बताने पर उसे मारने की धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
10 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines