गंदगी फैलाई तो 25 छात्राओं के हाथों पर डाल द‍िया खौलता तेल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ा एक्शन लिया

Chhattisgarh Girl Students Punished: गलती किसने की, यह पता नहीं चला और टीचरों ने फरमान सुनाते हुए 25 छात्राओं को तालिबानी सजा दे दी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Girl Students Punished

Girl Students Punished

Chhattisgarh School Girl Students Punished: देश में शिक्षा के एक मंदिर में क्रूरता की हदें तब पार हो गईं, जब टीचरों ने छात्राओं को तालिबानी सजा दी। टीचरों ने छात्राओं के हाथों में पर गर्म खौलता तेल डाल दिया। अभी तक थप्पड़ मारने या डंडे से पीटने की सजा दी जाती थी, लेकिन अब स्कूलों में विद्यार्थियों को गलती पर इस तरह की खौफनाक सजा दी जाने लगी है। छात्राओं को यह कहते हुए सजा दी गई कि उन्होंने टॉयलेट के बाहर गंदगी फैलाई है। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग हरकत में आया और एक्शन लेते हुए हेडमास्टर, 2 टीचरों और सफाई कर्मचारी को निलंबित-बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह है मामला

घटना छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में माकड़ी ब्लॉक के ग्राम केरावाही स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल की शुक्रवार की है। टीचर्स लंच टाइम से लौटे तो शिकायत मिली कि टॉयलेट के बाहर किसी ने शौच किया है। उन्होंने छात्राओं से पूछताछ की तो वह डर गईं। टीचरों ने उन्हें सबक सिखाने के लिए हाथों पर गर्म तेल डालने का आदेश दिया। टीचरों ने मिड-डे मील की रसोई से तेल मंगवाया और दूसरे विद्यार्थियों से छात्राओं के हाथों पर तेल डलवाया। इससे उनके हाथों पर फफोले पड़ गए। उन्होंने घर जाकर अभिभावकों को बताया तो वे तुरंत स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। विद्यार्थियों ने भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही शिक्षा विभाग अधिकारियों को शिकायत भेजी। वीडियो वायरल होने पर मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया। शिक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन मोड में आते हुए आनन-फानन में जांच टीम बनाकर स्कूल भेजी। टीम ने जांच करने के बाद रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मधुलिका तिवारी को सौंपी। जांच रिपोर्ट में हेडमास्टर और 2 टीचरों द्वारा लापरवाही बरतने की की बात कही गई। साथ ही उन पर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई। DEO ने जांच रिपोर्ट के बाद एक्शन लेते हुए हेडमास्टर जोहरी मरकाम समेत दोनों टीचर्स को सस्पेंड कर दिया। एक सफाई कर्मी को बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ