Who is AAP Kurukshetra Candidate Sushil Gupta : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। कोई दल इंडिया गठबंधन के साथ है तो कोई एनडीए के साथ। कई ऐसी भी पार्टियां हैं, जो अकेले ही चुनाव मैदान में उतारेंगी। इस बीच आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।
कौन हैं आप उम्मीदवार सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। सुशील गुप्ता राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। वे मूलरूप से जींद के शामलो कलां गांव के रहने वाले हैं। जब उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो आप ने उनकी जगह पर स्वाति मालीवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में भरूच सीट पर INDIA का फैसला तो गुजरात में क्यों हो रहा विरोध
विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं सुशील गुप्ता
हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता पहले कांग्रेस में थे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की ओर से दिल्ली के मोतीनगर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह चन्ना ने उन्हें हराया था। राजनीति में आने से पहले वे शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता थे। दिल्ली और हरियाणा में गंगा इंटरनेशनल स्कूल के नाम से उनके कई शैक्षणिक संस्थान हैं।
यह भी पढ़ें : मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्यों की यह डिमांड?
आप ने दिल्ली-हरियाणा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और गोवा में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चार उम्मीदवार और हरियाणा के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। इसे लेकर आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र के मैदान में उतारा है, जबकि सोमनाथ भारती को नई दिल्ली से, कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली से, महाबल मिश्रा को पश्चिम दिल्ली से और सहीराम पहलवान को दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines