हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान बवाल मच गया। यज्ञ कार्यक्रम के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस कारण तीन युवक घायल हो गए। कार्यक्रम स्थल पर पत्थरबाजी और लाठियां भी चली है। घायलों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के पीछे का विवाद बासी भोजन बताया जा रहा है।
यज्ञ में शामिल पंडितों को बासी भोजन दिया गया। जिसका उन्होंने विरोध किया। लगातार हो रहे विरोध के कारण आयोजकों के सुरक्षा गार्ड और पंडितों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमाया और निजी गार्डों ने फायरिंग कर दी। इसके अलावा यज्ञ स्थल पर तोड़फोड़ भी की गई।
ये भी पढ़ेंः बुलडोजर एक्शन के बाद कब तक खुलेगा शंभू बाॅर्डर? पंजाब-हरियाणा में एंट्री होगी आसान
पंडितों ने जाम किया हाईवे
गोली चलने की घटना से नाराज एक जाति विशेष के पंडितों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए मौके पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम की पत्नी भी हो चुकीं शामिल
बता दें कि महायज्ञ की शुरुआत 18 मार्च से हुई थी और 27 मार्च तक चलना था। यज्ञ के लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं। महायज्ञ में रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही थीं। इस महायज्ञ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, सीएम की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।
ये भी पढ़ेंःJJP नेता रविंद्र मिन्ना कौन? जिनकी जान जाने से पार्टी को झटका, इनेलो से आए थे जजपा में
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
15 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines