Jind IPS Physical Harassment Case: हरियाणा में महिला पुलिस कर्मियों से यौन शोषण मामले में आज महिला आयोग दूसरी बार सुनवाई करेगा। आयोग ने 30 अक्टूबर को इस केस की जांच अधिकारी एसपी आस्था मोदी को भी बुलाया था। लेकिन उन्होंने अपनी जगह पर डीएसपी को भेजकर जांच रिपोर्ट पेश की थी। रेणु भाटिया ने वीडियो काॅल के जरिए एसपी से बात की थी। इसके बाद रेणु भाटिया ने महिला पुलिसकर्मियों को आमने-सामने बात करने की बात कही थी। ऐसे में आज 7 महिला पुलिस कर्मी आरोपी एसएचओ और डीएसपी के सामने अपनी आपबीती सुनाएगी।
मामले में चेयरपर्सन रेणु भाटिया आरोपी आईपीएस अधिकारी, महिला एसएचओ और डीएसपी के ट्रांसफर के लिए सीएम को पत्र लिख चुकी हैं, इसके बाद तीनों का ट्रांसफर कर दिया गया था।
आज महिला आयोग के सामने पेश होंगी महिलाकर्मी
बता दें कि मामले में सरकार ने 3 नवंबर को एडीजीपी ममता सिंह के नेतृत्व में एसआईटी बनाई थी। अगले दिन 4 अक्टूबर को एडीजीपी उस जिले में पहुंची, जहां आरोपी आईपीएस अफसर तैनात था। पुलिस लाइन में उन्होंने 30 महिला पुलिस कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज करने के बाद ममता सिंह ने इसको लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। कमेटी की जांच डीजीपी को सौंपी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Yasin Malik की जिंदगी खतरे में, जेल में बंद अलगाववादी नेता की पत्नी ने राहुल गांधी को लिखा पत्र
3 अधिकारी कर रहे मामले की जांच
हरियाणा में महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण के आरोपों की 3 स्तरीय जांच चल रही है। महिला आयोग के अलावा 2 आईपीएस अधिकारी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। पहली जांच का नेतृत्व महिला एसपी आस्था मोदी कर रही थी, इसके बाद एडीजीपी ममता सिंह को भी जांच सौंपी गई। वहीं हिसार आईजी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई है, जो इस केस में हर पहलु की जांच कर रहे हैं।
यह है पूरा मामला
पूरा मामला जींद जिले में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से जुड़ा है। महिला पुलिसकर्मियों ने जिले में तैनात आईपीएस अधिकारी पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस कर्मियों ने सीएम नायब सिंह सैनी को चिट्टी लिखकर आपबीती बताई। इस पर 7 महिला पुलिसकर्मियों के हस्ताक्षर थे। जब चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हरकत में आई सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए।
ये भी पढ़ेंः Delhi School Closed: दिल्ली-NCR में बंद हो सकते हैं स्कूल! 10 इलाकों में आज AQI 400 से ज्यादा
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines