Delhi School Closed: दिल्ली-NCR में बंद हो सकते हैं स्कूल! 10 इलाकों में आज AQI 400 से ज्यादा

Delhi School Holidays: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण स्कूल बंद किए जा सकते हैं। सरकार इस पर विचार कर रही है। अगर राजधानी में AQI इसी तरह बढ़ता रहा तो जल्दी ही सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Delhi School Closed due to Pollution: Very Poor

Delhi सरकार स्कूल बंद करने पर विचार कर रही है।

Delhi School Closed: दिल्ली की हवा लगातार 8वें दिन भी जहरीली बनी हुई है। दिवाली पर पटाखे बजने और पंजाब में पराली जलने से वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आज भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 रिकॉर्ड हुआ है। वहीं 10 इलाकों में AQI 400 से ज्यादा है। ज्यादातर इलाकों में 400 के करीब बना हुआ है। इतने वायु प्रदूषण से सांसों पर संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन

इसलिए दिल्ली के स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद होने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी AQI 400 का लेवल पार कर गया है। ऐसे में वहां भी स्कूलों में छुट्टियां घोषित किए जाने की संभावना है, हालांकि अभी प्रशासन अधिकारियों और सरकार द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन वायु प्रदूषण को देखते हुए स्कूल बंद किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

पहले दिवाली और अब छठ के कारण बंद हैं स्कूल

बता दें कि दिल्ली-NCR में स्कूल पहले दिवाली की छुट्टियों के चलते बंद रहे। सोमवार 4 नवंबर 2024 को खुले तो मुख्यमंत्री आतिशी ने आज 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी। अब सरकारी सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को देखते हुए स्कूल बंद करने पर विचार कर रही है। स्कूलों ने पहले से ही खुले कैंपस में सभा करने से परहेज़ किया हुआ है।

विज्ञापन

पीटी क्लास और आउटडोर एक्टिविटीज बंद हैं। स्कूलों ने छात्रों को मास्क पहनकर आने की भी सलाह दी हुई है। अभिभावकों से भी अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से ही दिल्ली के अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में दिल्ली सरकार स्कूल-कॉलेज बंद करने और वर्क फ्रॉम होम लागू करने का कदम उठा सकती है। जल्दी ही इस संंबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा भी नहीं हो रही

बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण भी चरम पर है। यही कारण है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में यमुना नदी के किनारों पर छठ पूजा के अनुष्ठान करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट का कहना है कि यमुना नदी में केमिकल के कारण बन रहा झाग जानलेवा साबित हो सकता है। यमुना का प्रदूषित पानी लोगों की सेहत खराब कर सकता है।

यमुना नदी के अलावा लोग अन्य जगहों पर छठ मना सकते हैं, लेकिन यमुना नदी किनारे जाने से परहेज करें। यमुना किनारे छठ पूजा करने की अनुमति याचिका दायर करके पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान ने मांगी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना काल में यमुना नदी को लेकर जारी बैन को सही ठहराया और उसे आगे भी लागू रखने को का। 29 अक्टूबर 2021 को यह बैन लगाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ