Haryana Election Result Analysis: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे हैं। EC के मुताबिक इनेलो को एक सीट पर बढ़त है, जबकि बहुजन समाज पार्टी भी एक सीट पर आगे चल रही है। इसके अलावा अंबाला कैंट, गन्नौर, हिसार और बहादुरगढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में BJP के आंकड़ों में उलटफेर क्यों? राजीव रंजन से समझिए
क्या पलटेगा चुनावी नतीजों का रुझान
बीजेपी जिन 49 चुनावी सीटों पर आगे है। उनमें बहुत सारी सीटें ऐसी हैं, जहां उसके पास बढ़त 5 हजार से कम है। और कई सारी सीटों पर बढ़त 5 हजार से ज्यादा है। 11.40 बजे तक इलेक्शन कमीशन के डाटा के मुताबिक बीजेपी बढ़त वाली 20 सीटों पर 5 हजार से भी कम वोटों से आगे है। विधानसभा का क्षेत्र लोकसभा के मुकाबले छोटा होता है, इसलिए 5 हजार की लीड एक मजबूत मानी जा सकती है। बीजेपी 14 सीटों पर 10 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं। इसलिए माना जा सकता है कि इन सीटों पर उलटफेर होना आसान नहीं है। और बीजेपी इन सीटों पर मजबूत है। बाकी 15 सीटों पर बीजेपी के बाद 5 हजार से 10 हजार के बीच बढ़त है।
ये भी पढ़ेंः EC के चुनावी रुझानों में हरियाणा में बीजेपी को बढ़त, J-K में कांग्रेस-NC गठबंधन आगे
अगर कांग्रेस की बढ़त वाली 35 सीटों को देखें तो पार्टी 14 सीटों पर पार्टी के पास 5 हजार से कम की बढ़त है। वहीं 10 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के पास 10 हजार से ज्यादा की बढ़त है। बाकी की 11 सीटों पर पार्टी के पास 10 हजार से 5 हजार के बीच बढ़त है। 5 हजार से ज्यादा की बढ़त वाली सीटों पर उम्मीदवारों की लीड सुरक्षित मानी जा सकती है।
हालांकि देखना होगा कि अंतिम चुनावी परिणाम क्या रहता है।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
3 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
4 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
11 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
12 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
15 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines