Election Commission | Bihar SIR | Bihar Election 2025

VIDEO: हरियाणा में BJP के आंकड़ों में उलटफेर क्यों? राजीव रंजन से समझिए

Live TV News 24 Haryana J-K Election Results Analysis: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में जमकर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन को अच्छी बढ़त मिल चुकी है। इन रुझानों पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने अपनी राय रखी है।

Assembly Election Results 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में जमकर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कुछ समय पहले तक हरियाणा में कांग्रेस आगे थी, लेकिन अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है।

अब तक के रुझानों को लेकर अब वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने अपनी राय रखी है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों को लेकर कहा कि यह शुरुआती रुझान हैं और हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए। उनके मुताबिक चुनाव आयोग के आंकड़ों में बेशक बीजेपी की सीटें ज्यादा दिख रही हैं, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत अब भी उससे ज्यादा है। एक्जिट पोल में भी दोनों पार्टियों के वोट प्रतिशत का अंतर सिर्फ छह प्रतिशत था। उन्होंने जम्मू कश्मीर के रुझानों को लेकर भी यही कहा।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ