IPS Y Puran Kumar Suicide Case: हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम आज 5वें दिन हो सकता है और पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार भी आज ही हो सकता है. पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराने के लिए अफसर की पत्नी और बेटी को मनाने का जिम्मा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को सौंपा गया है. अब तक मंत्री 2 बार परिवार से मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे नहीं माने.
यह भी पढ़ें: IPS वाई पूरन मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT का गठन, IG चंडीगढ़ होंगे अध्यक्ष
होम सेक्रेटरी ने पोस्टमार्टम के लिए मनाया
बीती रात होम सेक्रेटरी डॉ. सुमिता मिश्रा पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार से मिलीं और उन्हें पोस्टमार्टम कराने के लिए मनाया. चर्चा है कि आज सुबह पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम कराया जा सकता है. उनका पार्थिव शरीर सेक्टर-16 स्थित GMSH की मोर्चरी में रखा है, लेकिन अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि पोस्टमॉर्टम GMSH में ही होगा या PGI में कराया जाएगा. वहीं चंडीगढ़ में सेक्टर-24 स्थित पूरन कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी हो गई है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं IAS अमनीत पी. कुमार? जिनकी शिकायत पर हरियाणा के 10 से ज्यादा IPS अफसरों पर दर्ज हुई FIR
6 सदस्यीय जांच समिति में ये 6 अफसर
बता दें कि मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-11 थाने में हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 अफसरों पर FIR दर्ज की है. भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 3(5) और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) का केस बनाया गया है. वहीं चंडीगढ़ के IG पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय विशेष जांच समिति (SIT) भी गठित की गई, जिसमें चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर, चंडीगढ़ के DSP ट्रैफिक चरणजीत सिंह विर्क, SP सिटी केएम प्रियंका, SDOP साउथ गुरजीत कौर और SHO/PS जयवीर सिंह राणा शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ADGP वाई पूरन कुमार केस: FIR में DGP, IG, कमिश्नर समेत 12 नामजद, सामने आए नाम
DGP शत्रुजीत कपूर को हटाया जाएगा
बता दें कि सुसाइड केस में नाम आने के बाद हरियाणा सरकार DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया पर गाज गिरा सकती है. वहीं शत्रुजीत कपूर की जगह IPS अफसर ओपी सिंह, आलोक मित्तल और अरशिंद्र सिंह चावला में से कोई एक DGP बन सकता है. आलोक मित्तल प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिल चुके हैं. ओपी सिंह रिटायर होने वाले हैं, इसलिए उन्हें भी इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है, दूसरी ओर IPS अरशिंद्र सिंह चावला को भी DG रैंक मिल चुकी है तो वे भी पद के दावेदार हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines