Honour Killing in Faridabad Haryana: 17 साल की बेटी लापता है, प्लीज उसे ढूंढ दीजिए। 10 महीने से उससे बात नहीं हुई है। उसकी मां झूठ बोलकर बहका रही है। 13 साल से पत्नी से अलग रहे शख्स ने पुलिस को ईमेल लिखकर मामला बताया। जांच करने पर खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। घर के अंदर कब्र मिली, जिसमें लड़की का कंकाल था।
शख्स ने बेटी की हत्या होने का शक जताते हुए पत्नी पर ही आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि पता चले कि उसने सुसाइड की थी या उसकी हत्या हुई। क्योंकि अपने बयान में महिला ने बेटी द्वारा सुसाइड किए जाने की बात कही है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है? कैसे वारदात सामने आई और लड़की के साथ क्या हुआ?
यह भी पढ़ें:कपड़े पहनने नहीं देती, शारीरिक संबंध बनाती…बहू ने सुनाई सास के जुल्मों की कहानी, बोली- 5 बार काट चुकी हाथ
फरीदाबाद में 10 महीने पहले हुई वारदात
ACP मुजेसर महेश श्योराण ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले की घटना है। पुलिस ने बड़खल शहर के तहसीलदार की मौजूदगी में घर के अंदर एक कमरे में फर्श के नीचे बनी कब्र खोदी, जिसके अंदर लड़की का कंकाल था। लड़की के पिता सऊदी अरब में रहते हैं, जिन्होंने बेटी के गायब होने की शिकायत दी। पुलिस टीम लड़की के घर गई तो उसकी मां घबरा गई।
उसने पुलिस को बयान दिया कि बेटी ने तनाव में आकर सुसाइड कर ली थी। बदनामी के डर से उसने लाश घर में ही दफना दी। ACP के अनुसार, पुलिस ने निशानदेही पर कब्र खोदकर कंकाल निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, ताकि हत्या या सुसाइड का सच सामने आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
लड़की की मां ने पुलिस को यह बताया?
ACP महेश के अनुसार, लड़की मां ने पुलिस को बयान दिया कि एक साल पहले बेटी किसी लड़के के साथ कहीं चली गई थी। जब वह वापस आई तो उसने अपना लिया, लेकिर रिश्तेदार ताने मारने लगे थे। बदनामी होते देख वह तनाव में रहने लगी और एक दिन उसने फंदा लगा लिया। बेटी के भागने और तनाव में सुसाइड करने से बदनामी होने के डर से उसने बेटी की लाश घर में ही कब्र खोदकर दबा दी।
फिर उस पर फर्श बनवा दिया। उसने कहा कि उसने अपनी बेटी को नहीं मारा, उसने तो इज्जत बचाने के लिए यह किया। पति के साथ लड़ाई-झगड़ा रहता था तो वह 13 साल पहले सऊदी अरब चले गए। 8 बच्चे हैं, जिन्हें वह पाल रही है। उसने अपनी बेटी की हत्या नहीं की, बल्कि जब वह घर आई तो उसने उसे माफ करके गले लगा लिया था।
यह भी पढ़ें:पत्नी-बेटे से मिला दो…कहते ही टूट गई सांसें; अमेरिका में भारतीय को गोली मारी, मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines