Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार में प्रेमी जोड़े की हत्या का मामला सामने आया है। हांसी के लाला हुकुम चंद चैन पार्क में प्रेमी जोड़ा बैठा था। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्रेमी जोड़े ने 2 माह पहले ही प्रेम विवाह (Love Marriage) की थी। वारदात सोमवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं।
यह भी पढ़ें:24 साल की Lady Don का CCTV फुटेज; ‘ब्वॉयफेंड’ को 40 गोलियां मरवाई, जानें कैसे फंसाया था हुस्न के जाल में?
दोनों के परिजनों से पुलिस जानकारी जुटा रही है। पार्क में सुबह के समय प्रेमी जोड़ा बैठा हुआ था। तभी बाइक पर दो युवक आए और पति-पत्नी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 7 राउंड फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेमी जोड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत था तेजवीर
पति की पहचान हिसार के गांव बड़ाला के रहने वाले तेजवीर के तौर पर हुई है। पत्नी गांव सुल्तानपुर की मीना थी। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दो माह पहले ही लव मैरिज की थी। तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत था। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। अभी आरोपियों को सुराग नहीं लग सका है। वारदात के बाद आसपास दहशत का माहौल है। जिस समय बदमाशों ने फायरिंग की, पार्क में काफी लोग टहल रहे थे।
पुलिस को मौके से मिले 7 खोल
वारदात के बाद डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को पार्क से 7 खोल मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजे गए हैं। हत्याकांड के बाद पार्क को सील कर दिया गया है। पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। डीएसपी ने कहा कि दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
6 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
7 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
13 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
14 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
17 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines