Himani Narwal Murder Case :हरियाणा के रोहतक में हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि हिमानी की हत्या उसके ही दोस्त ने की है। हत्या 28 फरवरी को ही दोस्त सचिन ने मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को दोनों मिले थे और किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल पहले हिमानी नरवाल से सचिन की सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। 27 फरवरी को सचिन हिमानी के घर गया, इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
कहासुनी के बाद सचिन ने मोबाइल चार्जर की केबल से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दुकान में छिपा दिया था। सचिन बैग लेकर थ्री व्हीलर से सांपला गया, फिर झाड़ियों में बैग फेंककर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हिमानी अपने दोस्त से पैसे मांग रही थी। पुलिस का कहना है कि हम इस एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।
रोहतक के ADGP कृष्ण कुमार राव ने बताया कि सचिन झज्जर में मोबाइल की दुकान चलाता है। हिमानी विजय नगर रोहतक में अकेली रहती थी। 27 फरवरी को वह उसके घर आया और किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया और उसने मोबाइल चार्जर केबल की मदद से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह उसके गहने, फोन, लैपटॉप झज्जर में मौजूद अपनी दुकान पर ले गया।
यह भी पढ़ें : हनीमून पर छलका विवाहिता का दर्द, पति निकला नामर्द; पीड़िता ने सुनाई आपबीती
इसके बाद आरोपी ने शव को घर में रखे सूटकेस में पैक किया और सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में फेंक दिया। हम अभी आरोपी को रिमांड पर लेंगे और रिमांड के दौरान पता चलेगा कि उनके बीच झगड़ा क्यों हुआ था. उनके बीच पैसे के लेनदेन की भी जांच की जाएगी।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
9 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines