HBSE 12th Result 2026 (OUT): जारी हुआ हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, bseh.org.in पर करें डायरेक्ट चेक

हरियाणा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. छात्र अब bseh.org.in वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल कुल 84.67 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.

Haryana Board 12th Result

Credit: News24

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. छात्र अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. इस बार हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 84.67 प्रतिशत दर्ज किया गया है. बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 2,42,856 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2,05,618 स्टूडेंट्स पास हो गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक

-सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
-होमपेज पर ‘HBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
-अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
-Submit बटन पर क्लिक करें.
-स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
-भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से रिजल्ट नहीं खुल रहा है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलकर RESULTHB12 लिखें, फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर डालें और 56263 पर भेज दें. कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा. ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी. छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से ही जाकर लेनी होगी. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वो रिजल्ट में किसी तरह की असमंजस होने पर तुरंत स्कूल या बोर्ड ऑफिस से संपर्क करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ