Haryana School Summer Vacation 2026 Date: हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चली उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों Summer Vacation समय से पहले घोषित करने का फैसला लिया. सरकार ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि अब हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियां 25 मई 2026 से शुरू होंगी.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: सावधान! 17 राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
बच्चों को शनिवार तक ही जाना होगा स्कूल
शिक्षा विभाग के पुराने कैलेंडर के अनुसार, हरियाणा के स्कूलों में पहले यह छुट्टियां 1 जून से शेड्यूल थीं. लेकिन आसमान से बरसती आग और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए समर वेकेशन को एडवांस कर दिया गया है. चूंकि 24 मई को रविवार (Sunday) है, इसलिए अब स्कूली बच्चों को सिर्फ शनिवार यानी 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा. इसके बाद 25 मई से पूरे प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएंगी.
रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला
इससे पहले, हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य में मौसम की गंभीर स्थिति और बढ़ते पारे को लेकर मुख्यमंत्री को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी. इस रिपोर्ट के आधार पर आज हुई अहम बैठक में काफी गहन मंथन किया गया. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते सरकार ने जमीनी हालातों का रिव्यू किया था. बच्चों को दोपहर की कड़कती धूप में घर वापस लौटने में होने वाली दिक्कतों और उनके माता-पिता की भारी चिंता को देखते हुए ही छुट्टियों को समय से पहले घोषित करने का संवेदनशील निर्णय लिया गया है.
रोहतक में पारा 46.9 डिग्री के पार
हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक हो चुका है. बुधवार को भी सुबह से ही चल रहे लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह बेहाल कर दिया और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के पांच प्रमुख जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है. इसमें रोहतक सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक यानी 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि फिलहाल इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, जिसके चलते पूरे राज्य में 25 मई तक भीषण लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.
पैरेंट्स बच्चों की लाइफस्टाइल का रखें खास ख्याल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी आने वाले दिनों में हरियाणा के विभिन्न जिलों में तापमान और बढ़ने तथा भयंकर लू चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने पैरेंट्स को सलाह दी है कि छुट्टियों के दौरान बच्चों की लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ध्यान रखें. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बच्चों को सीधी धूप में बाहर न जाने दें. उन्हें ओआरएस (ORS) का घोल, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन कराते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी (Dehydration) न हो. स्कूल बंद होने के बाद बच्चे घरों में सुरक्षित रहकर अपनी हॉबीज को समय दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: UP School Summer Vacation Latest Updates: नोएडा, गाजियाबाद और अन्य शहरों में
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines