हरियाणा के रोहतक जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीजीआई क्वाटर्स के पीछे सुनसान इलाके में एक महिला के शव के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को महिला के एक और शरीर का कुछ हिस्सा मिला है। बॉडी पार्ट केमिकल डालकर जलाने की भी कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि बॉडी पार्ट महिला के हैं। उसके सिर और पैर का पता नहीं चल पाया है। आरोपी ने सबूत मिटाने के बाद शव के टुकड़ों में काटकर फेंका है। बॉडी के बाकी पार्ट्स को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इंसानी हाथ देखकर उड़ गए होश
पुलिस के मुताबिक, एकता कॉलोनी निवासी राहुल और उसका साथी गुरुवार रात पीजीआई क्वाटर्स के पीछे से गुजर रहे थे। तभी उन्हें जंगल से बदबू आई तो वह देखने चले गए। वहां उन्हें कुछ मांस जैसा दिखा। जब उन्होंने ठीक से देखा तो वो इंसानी हाथ निकला। उन्होंने तुंरत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद जीआरपी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई थी। इसके बाद शव के टुकड़े कर फेंके गए हैं। आरोपी ने इस टुकड़ों को जलाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने सभी को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: Agra Conversion Case: हरियाणा की ममता को बना दिया शिफा, धर्मांतरण की शिकार लड़की का वीडियो आया सामने
पुलिस ने इलाका किया सील
पुलिस को एक हाथ और पेट हिस्सा मिला है। पुलिस ने बाकी बॉडी पार्ट्स की खोज के लिए इलाका सील कर दिया है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। पुलिस का कहना है कि घनी झाड़ियां और अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। अब शुक्रवार सुबह दोबारा से खोजबीन शुरू की जाएगी।
शिनाख्त के प्रयास जारी
पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी है। काफी कोशिशों के बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव के पार्ट्स को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, STF को मिला था इनपुट
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines