हरियाणा के रेवाड़ी स्थित थाना सदर अंतर्गत आने वाले एक गांव में घर मे घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर उनका यौन शोषण कर वीडियो बनाया गया था। इस बाद आरोपियों ने हथियार के बल लाखों रुपये ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले संजू व रामगोपाल हैं। पूछताछ करने पर पता चला है कि आरोपी फरीदाबाद और राजगढ़ में भी ऐसी ही कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
22 तोले सोने की ज्वैलरी लूटी
डीएसपी डॉ.रविंदर कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले थाना सदर अंतर्गत आने वाली एक युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि चार बदमाश उनके घर मे घुस गए थे। घर में वो एक अन्य महिला मौजूद थी। आरोपियों ने पहले दोनों को बंधक बना लिया, फिर रेप करने कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने मोबाइल से उसकी कई अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने हथियार के बल पर घर में रखी 22 तोले की सोने की ज्वैलरी लूट ली। जाते हुए आरोपी उसका मोबाइल वापस कर गए। आरोपियों ने उसी के मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई थी।
ये भी पढ़ें: Agra Conversion Case: हरियाणा की ममता को बना दिया शिफा, धर्मांतरण की शिकार लड़की का वीडियो आया सामने
शुरुआत में फर्जी लगा था मामला
डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ फर्जी लगा था। इसके पीछे वजह यह थी कि आरोपी पीड़िता का वीडियो बनाकर फिर उसका मोबाइल वापस कर गए थे। काफी जांच करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। इसी वजह से आरोपी खुलेआम घूमते रहे। इसके बाद भी पुलिस केस की जांच जुटी रही। अब जाकर इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी संजू और रामगोपाल को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में महिला की बॉडी को टुकड़ों में काटकर फेंका, केमिकल डालकर जलाने की कोशिश
पुलिस ने रिमांड पर लिया
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और पिस्टल बरामद कर ली गई है। डीएसपी ने इस घटना में शामिल दो आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines