Dushyant Chautala Latter for Floor Test: हरियाणा के सियासी संकट गहराता जा रहा है, क्योंकि एक बड़ी खबर सामने आई है कि प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को एक लेटर लिखा है। इसमें दुष्यंत चौटाला ने लिखा है कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर नायब सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट कराया जाए। हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं और हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल द्वारा सरकार बनाने में समर्थन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं।
ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा छिड़ गई कि क्या जजपा-कांग्रेस एक होने जा रहे हैं? क्या कांग्रेस जजपा के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाएगी? क्या भाजपा की सरकार गिर जाएगी? एक चर्चा यह भी है कि अगर ऐसा हुआ तो हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि राज्यपाल को लेटर लिखने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा ने दुष्यंत चौटाला को बोला था।
यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल आदतन अपराधी नहीं…दिल्ली CM की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां
दुष्यंत चौटाला ने बताए मौजूदा समीकरण
दुष्यंत चौटाला ने लेटर में लिखा कि 3 निर्दलीय विधायकों के नायब सैनी सरकार से समर्थन वापस लेने और 2 विधायकों के पद से इस्तीफा देने के बाद सदन में विधायकों की संख्या 88 रह गई है। नायब सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है। अब भाजपा के पास 40 विधायक हैं।
कांग्रेस के पास 30, जजपा के पास 6, हलोपा और इनेलो के पास 1-1 विधायक हैं। चूंकि हरियाणा की मौजूदा सरकार के पास विश्वास मत नहीं रहा है, इसलिए विधानसभा का सत्र बुलाकर सरकार फ्लोर टेस्ट कराया जाए और किसी दूसरे दल को सरकार बनाने का मौका दिया जाए।
बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं और भाजपा को सरकार बनाने के लिए 45 सीटों का बहुमत चाहिए।
यह भी पढ़ें:’15 सेकेंड क्या मोदी जी एक घंटा ले लीजिए’; नवनीत राणा के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार
यह भी पढ़ें:आपने ही सम्मान से जीना सिखाया…BSP सुप्रीमो मायावती के एक्शन पर भतीजे आकाश आनंद का रिएक्शन
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
14 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
10 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines