हरियाणा के पलवल में नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने स्कूल से लौट रहे 3 बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात पुलिसकर्मी ने अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से स्कूल से लौट रहे बच्चों को कुचल दिया. इस हादसे में 2 बच्चों की मौके पर मौत हो गई और तीसरे की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है.

source-news24

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले के हथीन खंड के उटावड़ गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि नूंह डीएसपी कार्यालय में रीडर के पद पर तैनात पुलिसकर्मी नरेंद्र कुमार ने नशे की हालत में अपनी तेज रफ्तार कार से स्कूल से लौट रहे तीन मासूम बच्चों को कुचल दिया. इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है. घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन

टक्कर मारकर भागने लगा था आरोपी पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मी बच्चों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहा था, तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस जब आरोपी को पकड़कर ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी का भी पीछा किया, क्योंकि लोग चाहते थे कि आरोपी कॉन्स्टेबल का मेडिकल उनके सामने ही हो. आरोपी नूंह डीएसपी कार्यालय में रीडर है. मौके पर तनाव का माहौल देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

बच्चों के शव और घायल बच्चे की जांच

बता दें कि तीन बच्चों में से दो की मौत हो चुकी है. उनके शवों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है. वहीं, तीसरा, जो गंभीर रूप से घायल है उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है. मृतक बच्चों के पिता शाहबुद्दीन ने बताया कि उनका परिवार नूरिया मोहल्ले में रहता है. वह पेशे से ट्रक मैकेनिक हैं और गांव में ही उनकी दुकान है. उनके 3 बच्चे अयान जिसकी उम्र 5 वर्ष है, 7 वर्षीय अहसान और अरजान, जो 9 साल का है उटावड़ के गरीबा पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे. उन्होंने बताया कि अयान और अहसान पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे. छुट्टी के बाद जब तीनों बच्चे स्कूल से घर जाने के लिए सड़क पर आए तो एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में अयान और अहसान की मौत हो गई है.

विज्ञापन

वर्दी की धौंस दिखा रहा था आरोपी

बच्चों को टक्कर मारने के बाद कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार लोगों से झगड़ा करने लगा था. वह मानने को तैयार नहीं था कि उसने बच्चों को टक्कर मारी है और उससे दो बच्चों की मौत हुई है. वह अपनी वर्दी की धौंस दिखा रहा था. इसलिए, गांव वालों का कहना था कि उसका मेडिकल सबके सामने हो ताकि किसी भी तरह पुलिस अपने सहकर्मी के बचाव के लिए सबूतों में गड़बड़ी न कर सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ