Four Arrested After Cross Firing In Sonipat, सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में पंजाब के गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो के कत्ल के एक दिन बाद ही सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पुलिस से भिड़ गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के चार गुर्गों काे काबू किया है, जिनमें से तीन के पैर में गोली लगी है। फिलहाल इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अभी दीपक मान की लाश का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है।
-
बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान के कत्ल के बाद हरकत में आई सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट
बता दें कि रविवार को पंजाब के फरीदकोट जिले के कस्बा जैतो से ताल्लुक रखते गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो की यहां गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश जिले के गांव हरसाना में खेत में पड़ी पाई गई थी। इस कत्ल का जिम्मा लेते हुए सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के कनाडा में छिपे बदमाश गोल्डी बराड़ के अकाउंट से लिखा गया था, ‘बंबीहा गैंग के एक और गैंगस्टर को हमने मार दिया। जैसे कनाडा में सुखदूल सिंह सुक्खा को मारा, वैसे ही हमने मान जोत को मार डाला। मान जोत ने हमारे भाई गुरलाल बराड़ पर गोली चलाई थी’।
सोमवार को सोनीपत पहुंचे मारे गए गैंगस्टर मान जैतो के परिवार वालों की मानें तो वह 2017 में घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा और उसने गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या कर दी। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले मान जैतो ने गोल्डी बराड़ को चुनौती दी थी, ‘हमने तुम्हारे भाई (चचेरे भाई) गुरलाल बराड़ को मार डाला। हमसे बदला नहीं ले सके’। इसी खुंदक में बीते दिन बंबीहा गैंग के शार्पशूटर मान जैतो का अपहरण करके करीब डेढ़ घंटे तक उसे प्रताड़ित किया गया। फिर सिर में गोली मारकर शव गांव हरसाना कलां के खेतों में फेंक दिया गया। पढ़ें दीपक मान के कत्ल की पूरी खबर
सोमवार को सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद मान जैतो की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस गैंग के चार बदमाशों मनजीत, चेतन, ओजस्वी और एक अन्य को क्रॉस फायरिंग के बाद पैरों पर गोली मारकर घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया।
लॉरेंस के करीबी गुरलाल बराड़ की हत्या की खुंदक में ली गई दीपक मान की जान
इस पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 3 साल पहले स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुरलाल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में वेव मॉल के बाहर देर रात फॉर्च्यूनर कार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था तो बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने सिर, सीने और बांह पर 7 गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पंजाब के कुख्यात शार्पशूटर दविंदर बंबीहा गैंग का नाम सामने आया था। हत्याकांड में शामिल तीन में से दो बदमाश मान जैतो और नीरज चस्का थे। नीरज चस्का तो पकड़ लिया गया, लेकिन मान जैतो फरार चल रहा था। रविवार को उसकी भी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: देवरिया नरसंहार में जिंदा बचा 8 साल का बच्चा, बचाईं जा सकती थीं 6 जिंदगियां, सीएम योगी ने किया ट्वीट
भाई की हत्या के बाद बराड़ गैंगस्टर बन गया, मूसेवाला की हत्या के बाद आया चर्चा में
अपने चचेरे भाई की हत्या के बाद सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ अपराध की दुनिया में आया। यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में उसका नाम आया और बाद में वह कनाडा भाग गया। गुरलाल की लॉरेंस से करीबी के कारण गोल्डी भी लॉरेंस का करीबी दोस्त बन गया। अब एक कनाडा में तो दूसरा गुजरात की जेल में बैठकर अपने गुर्गों से फिरौती और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिलवाते हैं। गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में रहा है।
<
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
5 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
6 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
7 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines