Live Updates
Haryana Municipal Election Result 2026: सांपला के 16 वार्डों में कौन-कौन जीता? नतीजे जारी
Haryana Municipal Election Result 2026:
वार्ड 1: मोहन (निर्दलीय)
वार्ड 2: सुमित (निर्दलीय)
वार्ड 3: महेश बंसल (भाजपा)
वार्ड 4: भोला (निर्दलीय)
वार्ड 5: सुनील (निर्दलीय)
वार्ड 6: विकास (निर्दलीय)
वार्ड 7: पिंकी (निर्दलीय)
वार्ड 8: सुमित (निर्दलीय)
वार्ड 9: अजीत (भाजपा)
वार्ड 10: मीनाक्षी (भाजपा)
वार्ड 11: रविका (भाजपा)
वार्ड 12: मनीष (निर्दलीय)
वार्ड 13: आरती (निर्दलीय)
वार्ड 14: सुषमा कुमारी (निर्दलीय)
वार्ड 15: सोनिया (निर्दलीय)
वार्ड 16: अश्वनी (भाजपा)
Haryana Municipal Election Result 2026: चकूला नगर निगम चुनाव में 20 में से 17 वार्डों में भाजपा की जीत, मेयर भी जीते
Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है. अंबाला और सोनीपत के बाद अब पंचकूला नगर निगम चुनाव में 20 में से 17 वार्डों में भाजपा की जीत हुई है. दो आजाद और एक कांग्रेसी पार्षद उम्मीदवार ने जीत हासिल की. वहीं, भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने भी भारी मार्जन से कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ा. श्याम लाल बंसल 36,252 मतों के अंतर से विजयी रहे हैं. उन्हें कुल 68,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 32,292 वोट प्राप्त हुए.
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला में भाजपा काफी आगे
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला मेयर पद के चुनाव में भाजपा के श्याम लाल बंसल काफी आगे चल रहे हैं.
Haryana Municipal Election Result 2026: भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ा
Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा में हुए तीन नगर निगम तीन नगर पालिका और दो नगर परिषद के लिए हुए 10 तारीख को मतदान का आज परिणाम आ गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने सापला और धारूहेड़ा की नगर पालिका और अंबाला सोनीपत और पंचकूला के नगर निगम पर जीत का परचम लहराया है. नगर पालिका सापला के चुनाव प्रभारी हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सापला के मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और तमाम हरियाणा की जनता का तहदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के विकास की जीत है, हरियाणा के लोगों की जीत है.
भूपेंद्र हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली सापला नगर पालिका में जीत हासिल कर भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. 2019 में अरविंद शर्मा मैं लोकसभा के इलेक्शन में दीपेंद्र हुड्डा को पटकनी दी थी और अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कोच ने नगर पालिका में अध्यक्ष बनाकर बता दिया है कि यह इलाका किसी की बापोती नहीं यह जनता का गढ़ है. डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन चुनाव में कांग्रेस छुपकर खेल-खेल रही थी जिसका जनता ने पटाक्षेप कर दिया. भारतीय जनता पार्टी के विकास की इस जीत का सिलसिला जारी रहेगा.
Haryana Municipal Election Result 2026: रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
Haryana Municipal Election Result 2026: रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा की विनीता पिप्पल ने बड़ी जीत दर्ज की है. विनीता पिप्पल ने कांग्रेस प्रत्याशी नेहारिका को 21,455 वोटों के बड़े अंतर से हराया।.अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया. विनीता पिप्पल को कुल 44,521 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नेहारिका को 23,066 वोट प्राप्त हुए. निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मीनू डहीनवाल तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 3,103 वोट मिले. वहीं आशा को 1,851, दीपिका पवार को 948 और शकुंतला भांडोरिया को 552 वोट मिले. नोटा के पक्ष में भी 1,049 मतदाताओं ने मतदान किया.
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला में भाजपा मेयर पद पर जीती
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को 21000 मतों से हराया है. वही नगर निगम के 20 वार्डों में तीन वार्डों में कांग्रेस, एक में आजाद प्रत्याशी तो 16 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है.
Haryana Municipal Election Result 2026: बीजेपी 31 वार्डों में से 12 पर जीती
Haryana Municipal Election Result 2026:
Haryana Municipal Election Result 2026: वार्ड नंबर 18 से बीजेपी की जीत
Haryana Municipal Election Result 2026: वार्ड नं 18 चुनाव रिजल्ट
Haryana Municipal Election Result 2026: वार्ड नंबर 21 से आई कांग्रेस के लिए खुशखबरी
Haryana Municipal Election Result 2026: वार्ड नं - 21 रिजल्ट
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला नगर निगम चुनाव के अब तक के नतीजे
Haryana Municipal Election Result 2026:
वार्ड 1: भाजपा की परमजीत कौर लीड कर रही हैं और 3329 वोटों के साथ आगे हैं और उन्हें 1978 वोटों की बढ़त.
वार्ड 2: भाजपा की चारू चौधरी को अब तक 2441 वोट मिले. 1554 वोटों की लीड.
वार्ड 3: भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 931 वोटों से लीड कर रहे हैं.
वार्ड 4: भाजपा के हितेश भारत 1878 वोटों से आगे.
वार्ड 5: भाजपा के जय कुमार कौशिक को 1255 वोटों की बढ़त.
वार्ड 6: भाजपा के पंकज गुप्ता 892 वोटों से आगे.
वार्ड 7: निर्दलीय प्रेम कुमार मात्र 129 वोटों से आगे.
वार्ड 8: भाजपा के राज कुमार जैन को 948 वोटों की बढ़त.
वार्ड 9: भाजपा के हरेंद्र मलिक को 1623 की लीड.
वार्ड 10: इनेलो के अंकुश कुमार 152 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं.
Haryana Municipal Election Result 2026: बीजेपी के राजीव जैन फिर से बनेंगे सोनीपत के मेयर
Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी है. अंबाला और सोनीपत में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. दोनों नगर निगमों में पार्टी ने अब तक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस अंबाला में सिर्फ एक सीट जीत सकी वहीं सोनीपत में भी हालत ऐसी ही है. राजीव जैन दूसरी बार सोनीपत मेयर चुनाव जीत गए हैं.
Haryana Municipal Election Result 2026: भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल 8वें राउंड के बाद 14894 वोट से आगे
Haryana Municipal Election Result 2026:
पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 8वें राउंड का रिजल्ट.
भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल 8वें राउंड के बाद 14894 वोट से आगे.
भाजपा के श्यामलाल बंसल को मिले 25598 वोट
कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को मिली 10704 वोट.
राजेश कुमार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 1426 वोट के साथ तीसरे नंबर पर.
वहीं नोटा को मिले 550 वोट.
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला में वार्डवार परिणाम
Haryana Municipal Election Result 2026:
वार्ड 1: भाजपा की परमजीत कौर ने 3329 वोट हासिल कर 1978 वोटों के बड़े अंतर से बढ़त बनाई है.
वार्ड 2: भाजपा की चारू चौधरी 2441 वोट लेकर 1554 वोटों की लीड के साथ आगे हैं.
वार्ड 3: भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1779 वोटों के साथ 931 की लीड बनाए हुए हैं.
वार्ड 4: भाजपा के हितेश भारत ने 2693 वोट प्राप्त किए हैं और उनकी लीड का अंतर 1878 है.
वार्ड 5: जय कुमार कौशिक (भाजपा) ने 2398 वोट हासिल कर 1255 वोटों की बढ़त बनाई है.
वार्ड 6: भाजपा के पंकज गुप्ता 1981 वोट लेकर 892 वोटों से आगे चल रहे हैं.
वार्ड 7: इस वार्ड में मुकाबला काफी करीब है, जहां निर्दलीय प्रेम कुमार 1195 वोट लेकर मात्र 129 वोटों की लीड पर हैं.
वार्ड 8: भाजपा के राज कुमार जैन ने 2038 वोट पाकर 948 वोटों की बढ़त बनाई है.
वार्ड 9: भाजपा के हरेंद्र मलिक 2966 वोटों के साथ 1623 की मजबूत लीड पर हैं.
वार्ड 10: इनेलो के अंकुश कुमार 1165 वोट लेकर 152 वोटों के मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं.
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला और सोनीपत नगर निगम पर भाजपा का कब्जा
Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा निकाय चुनाव में अब तक के नतीजों में भाजपा के लिए अच्छी खबर है. अंबाला और सोनीपत में भाजपा ने बहुमत पार करते हुए जीत हासिल की है. हालांकि, अभी गिनती जारी है. लेकिन दोनों नगर निगमों में भाजपा ने बहुमत से अधिक सीटें जीत ली हैं. कांग्रेस का दोनों ही जगह बुरा हाल है. अंबाला में कांग्रेस एक सीट जीती है और सोनीपत में भी यही हाल है. सोनीपत मेयर चुनाव राजीव जैन जीत गए हैं और वह लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं.
Haryana Municipal Election Result 2026: उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में 23 साल की रीमा सोनी जीती
Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा के हिसार में उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी 23 वर्ष की रीमा सोनी ने जीत हासिल की है. वह बिलकुल नया चेहरा थी और उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन निवास गोयल की बहू निकिता गोयल को मात दी. करीब 2806 वोटों के अंतर से रीमा की जीत हुई है. रीमा सोनी के समर्थन में कांग्रेस के उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल लगातार प्रचार कर रहे थे. जबकि भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों ने प्रचार किया था, लेकिन उसे जीत नहीं मिल सकी.
Haryana Municipal Election Result 2026: जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस
Haryana Municipal Election Result 2026:
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला में नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल 13738 वोट से आगे
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 7th राउंड का रिजल्ट.
भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल 13738 वोट से आगे.
भाजपा के श्यामलाल बंसल को मिले 22597 वोट.
कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को मिली 8859 वोट.
राजेश कुमार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 981 वोट के साथ तीसरे नंबर पर.
वहीं नोटा को मिले 446 वोट.
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत के वार्ड नं 14 से भी जीती भाजपा
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत के वार्ड नं 14 से भाजपा की किरन चांदना 1967 वोटों से जीत गई हैं।
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत मेयर पद पर जीती भाजपा
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन मेयर चुनाव जीत गए हैं।
Haryana Municipal Election Result 2026: उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन पद पर जीती निर्दलीय रीमा सोनी
Haryana Municipal Election Result 2026: उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी 23 वर्ष की रीमा सोनी ने भाजपा की प्रत्याशी निकिता गोयल को हरा दिया है। रीमा सोनी नगर पालिका चेयरपर्सन बन गई हैं। रीमा सोनी के समर्थन में कांग्रेस के उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल लगातार प्रचार कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों ने प्रचार किया था।
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत नगर निगम चुनाव में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन को 21 हजार की बढ़त
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी को मिल रही है लगातार बढ़त
बीजेपी पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी राजीव जैन को लगातार मिल रही बढ़त.
12 राउंड की गिनती हुई पूरी ,बीजेपी प्रत्याशी राजीव जैन 21346 वोटो की बढ़त
कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को मिले अभी तक 12 में राउंड में 5255 वोट
बीजेपी प्रत्याशी राजीव जैन को मिले 5241 वोट.
सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी वार्ड नंबर 14 से भी जीती
वार्ड नंबर 13 से बीजेपी के उम्मीदवार किरन चांदना जीती
बीजेपी प्रत्याशी किरन चांदना को मिले 3599 वोट
कांग्रेस उम्मीदवार रीतिका को मिले 1432 वोट
बीजेपी प्रत्याशी किरन चांदना 1967वोटो से जीती
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला वार्ड-8 से कांग्रेस की गुरजीत कौर विजयी
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-8 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत कौर ने जीत दर्ज की है। गुरजीत कौर को कुल 3389 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मीना ढींगरा को 2668 मत मिले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 68 वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत कौर ने 721 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड-8 में कांग्रेस की यह पहली जीत मानी जा रही है। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी को मिली एक और जीत
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी को मिली एक और जीत, वार्ड नंबर 10 से भी जीती बीजेपी
वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के उम्मीदवार संजय ठेकेदार जीते. बीजेपी प्रत्याशी संजय ठेकेदार को मिले 3345 वोट
कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल को मिले 2088 वोट, बीजेपी प्रत्याशी संजय ठेकेदार 1257 वोटो से जीते
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव परिणाम में 32 वार्ड में से 12 पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला नगर निगम चुनाव में अब तक 6 वार्डों में जीती भाजपा, कांग्रेस का खुला खाता
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला में नगर निगम चुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है. 16 राउंड में गिनती हो रही है. मेयर पद के लिए तीन महिलाएं भाजपा से अक्षिता सैनी, कांग्रेस से कुलविंदर कौर और निर्दलीय सोनिया चौधरी के बीच मुकाबला है. इसके अलावा 20 वार्डों में 65 पार्षद प्रत्याशी आमने सामने हैं. अभी तक 6 वार्डों में BJP जीत चुकी है, जबकि BJP की मेयर पद की कैंडिडेट अक्षिता सैनी करीब 4500 वोट से आगे हैं. अंबाला शहर वार्ड नंबर 1 से बीजेपी प्रत्याशी विशाल राणा, वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी बरखा सहोता, वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी मनीष आनंद, वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र नाथ, वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता, वार्ड 6 से भाजपा प्रत्याशी अर्चना छिब्बर ने जीत दर्ज की हैं. पहले नौ वार्डों में से कांग्रेस का एक खाता खुला है अभी तक वार्ड नंबर 8 से जहां कांग्रेस प्रत्याशी गुंजीत कौर जीती है. अब तक भाजपा छह वार्ड में जीत चुकी है.
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी का दबदबा बरकरार मिली एक और जीत , वार्ड नंबर 8 से भी जीती बीजेपी
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी का दबदबा बरकरार मिली एक और जीत , वार्ड नंबर 8 से भी जीती बीजेपी.
वार्ड नंबर 8 से कुनाल कौशिक बीजेपी के उम्मीदवार जीते
बीजेपी प्रत्याशी कुनाल कौशिक को मिले 1527 वोट
कांग्रेस उम्मीदवार पवन को मिले 1186 वोट
बीजेपी प्रत्याशी कुनाल कौशिक 341 वोटो से जीते.
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला में नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी आगे
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए तीसरे राउंड का रिजल्ट आया सामने.
भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल तीसरे राउंड के बाद 8934वोट से आगे,
भाजपा के श्यामलाल बंसल को मिले 13473 वोट.
कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को मिली 4539 वोट.
राजेश कुमार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 408 वोट के साथ तीसरे नंबर पर.
वहीं नोटा को मिले 229 वोट.
Haryana Municipal Election Result 2026: रोहतक जिले के सांपला नगरपालिका चुनाव में भाजपा जीती, हुड्डा के गढ़ में खिला कमल
Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला नगरपालिका चुनाव में भाजपा के परवीन कोच ने 687 वोट से विजय हासिल की है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा के गढ़ में कमल खिला है. आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, परवीन को 4391 वोट मिले हैं और निर्दलीय अंकित ओहल्याण को 3704 लोगों ने अपना मत दिया. गौर रहे कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में परवीन कोच शामिल हुए थे. वहीं, भाजपा को छोड़ सभी प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. चेयरमेन पद के लिए 10 तो पार्षद पद के लिए 44 प्रत्यासी मैदान में हैं.
Haryana Municipal Corporation Elections Result 2026 Live: हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है. कुछ ही देर में यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में नए मेयर के नामों का ऐलान हो जाएगा. बता दें कि हरियाणा में 10 मई को निकाय चुनाव कराए गए थे. इनमें सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिका में मतदान हुआ था. इसके अलाव कई नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड के उपचुनाव भी कराए गए.
ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए News24 के साथ.
हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: सोनीपत, रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला में वोटों की गिनती जारी
दरअसल, हरियाणा में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों सहित स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले गए थे और इस दौरान करीब 54.5 प्रतिशत मतदान हआ था. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. इसके अलावा टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी हुआ.
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के पोर्टल के अनुसार, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में क्रमशः 54.4 प्रतिशत, 52.7 प्रतिशत और 47.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हिसार, रेवाड़ी और रोहतक में मतदान प्रतिशत क्रमशः 75.7 प्रतिशत, 66.1 प्रतिशत और 79.2 प्रतिशत रहा था. एसईसी के आंकड़े के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए कुल 8.73 लाख पात्र मतदाताओं में से 4.75 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
Haryana Nikay Chunav Result: हरियाणा निकाय चुनाव में कुल 614 कैंडिडेट
इस बार के निकाय चुनाव में कुल 614 उम्मीदवार हैं. निकाय चुनाव के परिणाम से सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. मुख्यमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्रियों ने इस बार के निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के लिए पसीना बहाया है.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines