हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Haryana News: इनेलो नेता सतबीर सिंह और बलवीर धामा ने ज्वाॅइन की कांग्रेस, हुड्डा बोले- 'इस बार बनेगी कांग्रेस की सरकार'

विज्ञापन

चंडीगढ़ से विशाल की रिपोर्टः हरियाणा कांग्रेस में नेताओं की ज्वाॅइनिंग का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य और इनेलो प्रदेश सचिव (कानून प्रकोष्ठ) सतबीर सिंह एडवोकेट ने कांग्रेस का दामन थामा।

उनके साथ पूर्व छात्र नेता, हरियाणा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष व चंडीगढ़ नागरिक समिति के पूर्व सचिव बलवीर सिंह धामा ने भी कांग्रेस ज्वाॅइन की। दोनों ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

और पढ़िए – Video: हरियाणा के मंत्री कमल गुप्ता का दावा- अगले 2-3 साल में भारत का हिस्सा होगा PoK

लगातार बढ़ता जा रहा हरियाणा कांग्रेस का कुनबा

हुड्डा ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में बीजेपी-जेजेपी व अन्य दलों के पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी समेत 50 से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस के प्रति जनता का रुझान बता रहा है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।

इस मौके सतबीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यकाल भी देखा और मौजूदा सरकार की कार्यशैली भी देखी। लेकिन हुड्डा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की कोई बराबरी नहीं कर सकता। हरियाणा एक बार फिर विकास की उसी रफ्तार से दौड़ना चाहता है।

और पढ़िए – रोहतक: डॉक्टर के घर में 4 लाशें मिलने से हड़कंप, महिला और दो बच्चों का गला रेता

बीजेपी पर लगाया पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप

बलवीर सिंह धामा ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। हुड्डा सरकार के दौरान दलित, पिछड़े व गरीब तबके लिए शुरू की गई लाभकारी योजनाओं को बीजेपी ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। निजीकरण, कौशल निगम व क्रिमी लेयर की आय लिमिट को घटाकर लगातार पिछड़ों के आरक्षण पर प्रहार किया जा रहा है। वंचित वर्ग के अधिकारों को वापिस पाने के लिए जरूरी है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें