Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर टिप्पणी की थी। इसके बाद बीजेपी हाईकमान ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया था कि विज के बयानों से संभावित रूप से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। विज को 3 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया था। इस पर अनिल विज की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विज ने कहा कि अभी वे बेंगलुरु से लौटे हैं, सबसे पहले घर जाएंगे, ठंडे पानी से नहाएंगे और रोटी खाने के बाद आराम से बैठकर जवाब लिखेंगे। इसके बाद जवाब को हाईकमान को भेजेंगे। बड़ौली की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि विज ने ऐसे समय में पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी की, जब पड़ोसी राज्य (दिल्ली) में चुनाव अभियान चल रहा था।
यह भी पढ़ें:प्रयागराज की तरह वाराणसी में उमड़ी भारी भीड़, गंगा आरती को लेकर प्रशासन ने लिया ये फैसला
ऐसी टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे निश्चित तौर पर पार्टी की एकता को नुकसान पहुंचा है। विज ने कहा था कि बड़ौली जब तक निर्दोष नहीं मिलते, तब तक पार्टी की ‘पवित्रता’ को बरकरार रखते हुए उनको राज्य पार्टी प्रमुख के पद से रिजाइन कर देना चाहिए। विज का ये बयान बड़ौली के ऊपर गैंगरेप का आरोप लगने के बाद आया था। बता दें कि बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ हिमाचल प्रदेश के कसौली के होटल में गैंगरेप किया गया था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
विज ने सैनी पर साधा था निशाना
31 जनवरी को अंबाला में अनिल विज ने कहा था कि चुनाव में उनके खिलाफ काम करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनको जिन लोगों ने अंबाला कैंट से चुनाव हराने की कोशिश की थी, उनके खिलाफ लिखित तौर पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दिए उनको 100 दिन हो चुके हैं, लेकिन किसी भी कर्मचारी, अधिकारी और नेता के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया। मुझे संदेह है कि इस साजिश के पीछे कोई बड़ा आदमी शामिल है। बता दें कि विज ने नायब सैनी को लेकर कहा था कि वे सीएम बनने के बाद से लगातार हेलीकॉप्टर में सवार हैं।
उनको नीचे आकर जनता की तरफ देखना चाहिए। यह उनकी नहीं, सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है। 71 साल के विज 7 बार अंबाला कैंट से विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। हाल ही में विज ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं। दावा किया था कि सैनी के दोस्त के साथ देखे गए एक शख्स ने उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली चित्रा सरवारा का साथ दिया था। चित्रा सरवारा ने विज को हरियाणा चुनाव में कड़ी टक्कर दी थी।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines