Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हरियाणा में चुनावी प्रचार जोरों से चल रहा है। इसी क्रम में सीएम नायाब सिंह सैनी झज्जर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान जब वे संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे तभी कार्यक्रम में लगे पंडाल के पंखों में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद सीएम ने भाषण देना बीच में छोड़ दिया। सभा में आए लोगों से पंडाल खाली करने को कहा गया। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अनुसार आग उस जगह पर लगी जहां मीडिया के लोग मौजूद थे। बता दें कि इन्हीं पंखों के ऊपर बिजली के तार थे। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद सीएम को अपना भाषण जल्दी समाप्त करना पड़ा।
हरियाणा में 25 मई को वोटिंग
बता दें कि हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। सभी सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। जिसमें सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद सीटें शामिल हैं। बता दें कि हरियाणा में जेजेपी और बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस और आप भी सभी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा ने जेजेपी से गठबंधन तोड़कर निर्दलीयों के सहारे सरकार बनाई है। वहीं प्रदेश की कमान मनोहर लाल खट्टर की जगह पर नायाब सिंह सैनी को सौंपी गई है। हरियाणा में इस साल के अंत तक महाराष्ट्र के साथ विधानसभा के चुनाव होंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान की औकात नहीं कि चुनाव में दखल दे सके’, राहुल गांधी पर क्या बोले राजनाथ सिंह?
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें सूची में किस-किस दिग्गज नेता का नाम?
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
2 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
3 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
4 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
9 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
11 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
12 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
15 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines