'पाकिस्तान की औकात नहीं कि चुनाव में दखल दे सके', राहुल गांधी पर क्या बोले राजनाथ सिंह?

Rajnath Singh on Pakistan leader : देश में लोकसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस चुनाव में पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई, जिसे लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमला बोला है।

Defence Minister Rajnath Singh

Rajnath Singh Statement Rahul Gandhi : देश में लोकसभा चुनाव हों, उसमें पाकिस्तान की एंट्री न हो, ऐसा संभव नहीं है। इमरान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की। इस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव में दखल देने की औकात पाकिस्तान के पास नहीं है।

विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फवाद चौधरी द्वारा राहुल गांधी की सराहना करना गंभीर विषय है। जो भारत को हमेशा अस्थिर करने की कोशिश करता है, ऐसे देश के अगाध प्रेम पर कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान के इस प्रेम के पीछे जरूर कोई कारण होगा, जोकि चिंता की बात है। इस प्रेम के पीछे की वजह भारत जानना चाहता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी की तारीफ की

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी की तुलना जवाहरलाल नेहरू से की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने परदाता जवाहरलाल नेहरू की तरह समाजवादी हैं। बंटवारे के 75 वर्ष के बाद भी दोनों देशों में एक जैसी समस्याएं हैं। साथ फवाद चौधरी ने राहुल गांधी के संपत्ति वाले बयान की तारीफ की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ