Haryana Flood: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक ईश्वर सिंह को बुधवार को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। विधायक के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इस थप्पड़कांड का वीडियो सामने आया है। दरअसल, घग्गर नदी में बाढ़ के कारण कैथल जिले में घुला विधानसभा के कई गांव प्रभावित हैं। विधायक ईश्वर सिंह चीका बुधवार को भाटिया गांव में भरे पानी का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्हें देखकर गांव के लोग नाराज हो गए। गांववालों ने विधायक से सवाल किया कि वह अब यहां क्यों आए हैं। इसी बीच एक महिला ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया। बता दें कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार में जेजेपी भागीदार है।
देखिए VIDEO…
विधायक को पीएसओ ने बचाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गुस्साई महिला को विधायक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। उसे अन्य लोगों के साथ विधायक से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि आप अब क्यों आए हैं। विधायक के साथ धक्का-मुक्की शुरू हुई तो उनके पीएसओ ने बचाया।
ईश्वर सिंह ने कहा कि वह हालात का जायजा लेने गए थे, लेकिन कुछ लोग उनके दौरे का विरोध करने लगे। विधायक ने कहा कि लोग रिंग बांध के टूटने और पानी के तेज बहाव से नाराज थे, जिससे गांव जलमग्न हो गया।
एसपी बोले- अभी नहीं मिली कोई शिकायत
पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि घटना भाटिया गांव में हुई और अभी तक पुलिस को विधायक की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो वे कार्रवाई करेंगे।
कैथल में करीब 40 गांव प्रभावित
कैथल जिले के घुला निर्वाचन क्षेत्र के लगभग 40 गांव घग्गर नदी के उफान के कारण जलमग्न हो गए हैं और भाटिया गांव में रिंग बांध टूटने से भाटिया, खंबेड़ा, सिहाली, रत्ताखेड़ा, पराला और अन्य के आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। कैथल जिले के प्रशासनिक सचिव विकास गुप्ता, विधायक ईश्वर सिंह, डीसी कैथल जगदीश शर्मा, एसपी अभिषेक जोरवाल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
एनडीआरएफ की एक टीम को लोगों को बचाने और उन गांवों में भोजन, पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगाया गया है जो अन्य गांवों से कटे हुए हैं। विधायक ने बताया कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लगभग 40 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। एनडीआरएफ की एक टीम वहां मौजूद है और हमने एनडीआरएफ की एक और टीम की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Tomato Prices: जल्द टमाटर होंगे सस्ते, केंद्र सरकार ने NAFED और NCCF को सौंपी अहम जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
15 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines