Tomato Prices: जल्द टमाटर होंगे सस्ते, केंद्र सरकार ने NAFED और NCCF को सौंपी अहम जिम्मेदारी
Edited By Bhola Sharma

Tomato
Edited By Bhola Sharma

Tomato
Tomato Prices: देश भर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। 150-200 रुपए प्रति किलो टमाटर बिक रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि टमाटर के भाव कब कम होंगे? तो जवाब राहत भरा है। केंद्र सरकार ने नाफेड और एनसीसीएफ को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से तुरंत टमाटर और अन्य महंगी सब्जियों को खरीदने का निर्देश दिया है। खरीद के बाद टमाटर देशभर में भेजे जाएंगे। जिन क्षेत्रों में ज्यादा खपत है, वहां एजेंसियां अपने सेंटर्स के जरिए कम दाम पर बेचेंगी।
खाद्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार तक टमाटर का स्टॉक खुदरा दुकानों के माध्यम से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रियायती कीमतों पर वितरित किया जाएगा।
The Department of Consumer Affairs has directed NAFED and NCCF to immediately procure Tomatoes from Mandis in Andhra Pradesh, Karnataka and Maharashtra for simultaneous distribution in major consumption centres where retail prices have recorded the maximum increase in the last… pic.twitter.com/FZFmIiwNfp
— ANI (@ANI) July 12, 2023
भारत में टमाटर की खेती लगभग सभी राज्यों में होती है। लेकिन सबसे ज्यादा पैदावार दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में होती है, जो कुल उत्पादन का 56-58 फीसदी है। जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर में टमाटर का उत्पादन कम होता है। इस साल मौसम की मार भी टमाटर की फसल को झेलनी पड़ी है। इसके चलते दाम 150 से 200 रुपए तक पहुंच गए हैं।
वर्तमान में गुजरात, मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के बाजारों में टमाटर की आपूर्ति ज्यादातर महाराष्ट्र विशेषकर सतारा, नारायणगांव और नासिक से होती है। आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले (चित्तूर) में भी आवक जारी है। दिल्ली एनसीआर में आवक मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से होती है और कुछ मात्रा कर्नाटक के कोलार से आती है। नासिक जिले से जल्द ही नई फसल की आवक होने की उम्मीद है। इसके अलावा अगस्त में नारायणगांव और औरंगाबाद बेल्ट से अतिरिक्त आपूर्ति आने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश से भी आवक शुरू होने की उम्मीद है। खाद्य मंत्रालय संभावना जताई है कि जल्द ही लोगों को टमाटर सस्ते भाव में मिलेंगे।
दिल्ली में टमाटर की कीमतें जून की शुरुआत में 20 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जो पिछले सप्ताह 110 रुपये हो गईं। अब 150 से 200 रुपए प्रति किलो टमाटकर बिक रहे हैं। इसी तरह अहमदाबाद और कोलकाता में 117 रुपये, 100 रुपये और 148 रुपये हो गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: