Haryana Jammu kashmir assembly election result: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए 8 अक्टूबर का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। इन दोनों राज्यों के चुनावी परिणाम महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के चुनावों की दशा और दिशा तय कर देंगे। हरियाणा में 10 साल की सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कड़ी चुनौती का सामना कर रही है। वहीं जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश में बांटने के बाद बीजेपी पहली बार सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। 2014 के बाद पहली बार हुए चुनाव में बीजेपी का बहुत कुछ दांव पर लगा है।
हरियाणा में कांग्रेस 10 सालों के सत्ता के वनवास को खत्म करने की ओर देख रही है। भूपिंदर सिंह हुड्डा और उदयभान के नेतृत्व में जिस तरह से पार्टी ने चुनाव प्रचार में आक्रामक रवैया दिखाया है, उसने बीजेपी को असहज कर दिया है। नायब सिंह सैनी तीसरी बार सत्ता में लौटने का दावा कर रहे हैं। लोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच ये सीधी टक्कर है। मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों राज्यों में सरकार बनाने का दावा किया है। हालांकि जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। नेशनल कॉन्फेंस के रतन लाल गुप्ता ने दावा किया है कि कांग्रेस और एनसी गठबंधन 53 सीटें जीत रहा है, जिसमें 20 से 24 सीटें जम्मू क्षेत्र से होंगी।
जम्मू कश्मीर में कौन बनेगा सीएम?
बीजेपी चीफ रविंदर रैना ने दावा किया है कि जम्मू और कश्मीर में पार्टी निर्दलीयों के संपर्क में है और सरकार बनाएगी। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि जम्मू और कश्मीर का मुख्यमंत्री कौन बनता है। अगर बीजेपी जम्मू और कश्मीर में हिंदू सीएम बना पाती है तो हरियाणा के प्रदर्शन को पीछे छोड़कर वह हिंदुत्व की राजनीति को नई धार दे सकती है।
जम्मू और कश्मीर में 63 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। 2014 के चुनावों के मुकाबले 2024 में वोटिंग प्रतिशत 2 प्रतिशत कम रहा है। हरियाणा में 90 सीटों पर 1000 से ज्यादा कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में थे, जिसमें 101 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 464 निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं। एक चरण में हुए चुनाव में हरियाणा में 68 प्रतिशत वोटिंग हुई।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
7 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines